कोटा में छात्रावास की इमारत में आग लगने से आठ छात्र घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 14, 2024

कोटा। राजस्थान के कोटा में एक छात्रावास की इमारत में रविवार सुबह भीषण आग लगने से आठ छात्र घायल हो गए। प्रारंभिक जांच के अनुसार आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। पुलिस ने यह जानकारी दी। कोटा शहर की पुलिस अधीक्षक अमृता दुहन ने बताया कि यह घटना कुन्हाड़ी पुलिस थाने क्षेत्र में लैंडमार्क सिटी में सुबह करीब 6.15 बजे हुई। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच के अनुसार पांच मंजिला छात्रावास भवन के भूतल में लगे बिजली के ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट होने के कारण आग लगी। हालांकि फॉरेंसिक टीम घटना के सही कारण का पता लगाने की कोशिश कर रही है। 

छात्रवास में रहने वाले राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा (नीट) के अभ्यर्थी भविष्य भी इस घटना में घायल हो गया। भविष्य ने बताया कि सुबह करीब 6.15 बजे तेज आवाज से उसकी नींद खुल गई और जब वह अपने कमरे से बाहर आया तो उसने हर तरफ घना धुआं देखा। उसने कहा कि छात्रों ने पहली मंजिल से कूदने का फैसला किया क्योंकि सीढ़ियां धुएं से भरी हुई थीं और इमारत से बाहर निकलने का कोई अन्य रास्ता नहीं था। पुलिस अधीक्षक दुहान ने कहा कि इमारत में 75 कमरे थे जिनमें से 61 में लोग रहते थे। 

इसे भी पढ़ें: Madhya Pradesh : दो दिन पहले बोरवेल में गिरे छह साल के बच्चे की मौत

उन्होंने बताया कि दमकल की गाड़ियां समय पर मौके पर पहुंच गईं और आग को ऊपर की मंजिलों तक फैलने से पहले ही बुझा दिया। कुन्हाड़ी पुलिस थाने के क्षेत्राधिकारी अरविंद भारद्वाज ने कहा सभी छात्रों को इमारत में लगी आग से बचा लिया गया है। उन्होंने कहा कि छात्रों के माता-पिता से संपर्क किया जा रहा है ताकि उन्हें आश्वस्त किया जा सके कि उनके बच्चे सुरक्षित हैं। भारद्वाज ने कहा कि चूंकि अधिकांश छात्र बचाए जाने के दौरान अपने मोबाइल फोन नहीं ला पाए, इसलिए छात्रों और उनके अभिभावकों के लिए एक सहायता केंद्र भी स्थापित किया जा रहा है और मामले की जांच जारी है।

प्रमुख खबरें

Pakistan: Imran Khan की रिहाई के लिए PTI का इस्लामाबाद मार्च अब 4 अक्टूबर को होगा

Digital Media: स्कूलों में Smartphone बैन और बच्चों के लिए बने राष्ट्रीय नीति, रिपोर्ट में मांग

Asian Games में MMA पदक विजेता Suchika Tariyal ने सेमीफाइनल के फैसले पर उठाए सवाल

SEBI ने Omaxe और 5 अन्य पर लगाया बैन, 1.92 करोड़ का जुर्माना भी ठोका