Madhya Pradesh : दो दिन पहले बोरवेल में गिरे छह साल के बच्चे की मौत

borewell  news
ANI

रीवा जिले में दो दिन पहले एक खुले बोरवेल में गिरे छह वर्षीय बच्चे को सुरक्षित निकालने के गहन प्रयासों के बावजूद बच्चे की जान नहीं बचाई जा सकी। अधिकारियों ने पूर्व में बताया था कि उत्तर प्रदेश सीमा के पास स्थित मनिका गांव में शुक्रवार दिन में करीब तीन बजे खेलते समय बच्चा बोरवेल में गिर गया था। बोरवेल में वह लगभग 40 फुट की गहराई पर फंस गया था

रीवा। मध्य प्रदेश के रीवा जिले में दो दिन पहले एक खुले बोरवेल में गिरे छह वर्षीय बच्चे को सुरक्षित निकालने के गहन प्रयासों के बावजूद बच्चे की जान नहीं बचाई जा सकी। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने पूर्व में बताया था कि उत्तर प्रदेश सीमा के पास स्थित मनिका गांव में शुक्रवार दिन में करीब तीन बजे खेलते समय बच्चा बोरवेल में गिर गया था। बोरवेल में वह लगभग 40 फुट की गहराई पर फंस गया था। 

राज्य आपदा आपातकालीन मोचन बल (एसडीईआरएफ), राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और स्थानीय प्रशासन की टीम बच्चे को बोरवेल से बाहर निकालने के अभियान में लगी हुई थीं। बचाव टीम ने 70 फुट गहरे बोरवेल में ऑक्सीजन की आपूर्ति की और बच्चे तक पहुंचने के लिए समानांतर गड्ढे खोदे गए।

इसे भी पढ़ें: राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री ने आंबेडकर की जयंती पर उन्हें दी श्रद्धांजलि

जिलाधिकारी प्रतिभा पाल ने कहा कि 40 घंटे के अभियान के बाद बचाव टीम रविवार को बच्चे तक पहुंच गई लेकिन उसमें कोई हरकत नहीं थी। उन्होंने घटनास्थल पर पत्रकारों से कहा, ‘‘सुबह आठ बजे बच्चे तक बचाव टीम पहुंच गई। हमने सभी प्रयास किए लेकिन बोरवेल बहुत संकरा था, इस कारण बच्चे को नहीं बचाया जा सका।’’ उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़