अलीगढ़ के बाद उत्तर प्रदेश के नवाबगंज में आठ साल की बच्ची से बलात्कार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 13, 2019

बरेली। नवाबगंज थानाक्षेत्र में आठ साल की बच्ची के साथ कथित बलात्कार की वारदात सामने आई है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि आरोपी बच्ची को बहला फुसला कर अपने साथ ले गया और बच्ची के साथ बलात्कार करने के बाद उसे वापस छोड़ गया। पुलिस के अनुसार, पीड़ित बच्ची ने अपने परिजनों की सारी बात बताई जिन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि बच्ची हैंडपंप से पानी लेने गई थी।

साइकिल सवार एक युवक बच्ची को बहला फुसला कर अपने साथ सूनसान इलाके में ले गया और बच्ची के साथ बलात्कार करने के बाद उसे वापस घर छोड़ कर फरार हो गया। एसपी (ग्रामीण) संसार सिंह ने बताया कि बच्ची आरोपी को नहीं पहचानती लेकिन आरोपी बच्ची के परिजनों को जानता है इसलिए बच्ची उसकी बातों में आकर चली गई।

इसे भी पढ़ें: अलीगढ़ बच्ची हत्या मामला: छावनी में तब्दील हुआ टप्पल, भारी पुलिस बल तैनात

आपको बता दें कि हाल ही में अलीगढ़ में ढाई साल की बच्ची की पांच हजार की लेनदारी के चलते 4 लोगों ने निर्मम तरह से हत्या कर दी थी, साथ ही बच्ची के शव को कूड़े में फेंक दिया था।

प्रमुख खबरें

Prabhasakshi NewsRoom: NDA के भीतर नया संग्राम, Jitan Ram Manjhi बोले- SC-ST MPs को संसद में बोलने के लिए ज्यादा समय मिले

BJP छोड़ने की अटकलों को Amarinder Singh ने किया खारिज, बोले पार्टी को बात बताना मेरा फर्ज

Asian Games India Win Gold Medal | महिला कबड्डी टीम का स्वर्णिम पंच, भारत ने ईरान को रोमांचक मुकाबले में पछाड़कर जीता तीसरा गोल्ड मेडल

Manmohan Singh और Dev Anand का 26 सितंबर को जन्मदिन, जानें आज का इतिहास