ईकेआई एनर्जी का 2020-21 में मुनाफा चार गुना बढ़कर 18.70 करोड़ पर पहुंचा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 18, 2021

नयी दिल्ली। ईकेआई एनर्जी सर्विसेज लिमिटेड (ईकेआई एनर्जी) ने शुक्रवार को बताया कि वित्त वर्ष 2020-21 के दौरान आय में वृद्धि से उसका कुल लाभ चार गुना बढ़कर 18.70 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। कंपनी ने शेयर बाजार को बताया कि वित्त वर्ष 2019-20 में उसका कुल मुनाफ़ा 4.51 करोड़ रुपये रहा था। ईकेआई एनर्जी ने कहा कि ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन को कम करने की पहल के साथ कार्बन उत्सर्जन के प्रभाव के बारे में वैश्विक जागरूकता बढ़ाने के बीच कंपनी ने सभी व्यावसायिक क्षेत्रों में मजबूत प्रदर्शन किया।

इसे भी पढ़ें: खेल मंत्रालय ने राष्ट्रीय खेल पुरस्कार आवेदन जमा करने की समय सीमा बढ़ायी

इस दौरान कंपनी की आय 189 प्रतिशत बढ़ गई तथा ब्याज से पहले की कमाई चार गुना बढ़कर 25 करोड़ रुपये रही।’’ वर्ष 2011 में स्थापित ईकेआई एनर्जी वैश्विक मौजूदगी के साथ भारत में कार्बन क्रेडिट उद्योग में अग्रणी कंपनियों में से एक है। ईकेआई एनर्जी के शेयरों को बीएसई एसएमई प्लेटफॉर्म पर 7 अप्रैल, 2021 को सूचीबद्ध किया गया था।

प्रमुख खबरें

T20I में 50 छक्के जड़कर Ishan Kishan बने तीसरे खिलाड़ी, Suryakumar Yadav की सूची में एंट्री

Delhi में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, Metro स्टेशन बंद होने पर Supreme Court ने जताई चिंता

Sanju Samson के 82 रन से भारत ने West Indies के खिलाफ बनाया 249 रन का रिकॉर्ड स्कोर

Shanghai Masters से Novak Djokovic बाहर, Ben Shelton और Hubert Hurkacz जीते