Maharashtra: अमित शाह से मुलाकात के बाद बोले एकनाथ शिंदे, शिवसेना-भाजपा मिलकर लडेंगी आगामी सभी चुनाव

By अंकित सिंह | Jun 05, 2023

महाराष्ट्र की राजनीति अपने आप में दिलचस्प रहती है। उद्धव ठाकरे गुट से अलग होने के बाद एकनाथ शिंदे भाजपा के साथ मिलकर सरकार चला रहे हैं। रविवार रात को केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह से दिल्ली में मुलाकात के बाद एकनाथ शिंदे ने बड़ा बयान देते हुए साफ तौर पर कहा कि उनके नेतृत्व वाली शिवसेना और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नगर निकाय सहित आगामी सभी चुनाव साथ मिलकर लड़ेंगे। शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस रविवार शाम दिल्ली गए थे और उन्होंने शाह से मुलाकात की थी।

इसे भी पढ़ें: उद्धव ठाकरे विदेश में हैं, इधर CM शिंदे से मिलने पहुंचे शरद पवार

शिंदे ने क्या कहा

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि मैं और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कल दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की, यह एक सकारात्मक बैठक थी। जिस दिन से हमारी सरकार बनी है, तब से महाराष्ट्र सरकार को केंद्र का पूरा समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि कैबिनेट विस्तार को लेकर चर्चा हुई और हमारा (भाजपा-शिवसेना) गठबंधन बहुत मजबूत है, हम सभी चुनाव मिलकर लड़ेंगे। शिंदे ने कहा कि शाह से मुलाकात के दौरान कृषि और सहकारिता से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘हमें विभिन्न परियोजनाओं के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से हमेशा मार्गदर्शन मिला है। हमने सहकारिता के क्षेत्र से जुड़े मुद्दों पर चर्चा के लिए शाह से मुलाकात की।

इसे भी पढ़ें: गुमशुदगी की शिकायतों की जांच के दौरान बड़ी संख्या में लव जिहाद के मामलों का पता चला: फडणवीस

पिछले साल, शिंदे ने 39 अन्य विधायकों के साथ शिवसेना (तब अविभाजित) नेतृत्व के खिलाफ विद्रोह किया था। विद्रोह के कारण शिवसेना में विभाजन हुआ और उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महा विकास अघाड़ी सरकार गिर गई। शिंदे ने बाद में भाजपा से हाथ मिला लिया और मुख्यमंत्री बने। भाजपा के देवेंद्र फडणवीस उपमुख्यमंत्री बने। 

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Congress ने बनाए जिला प्रभारी, BJP 26 नवंबर से शुरू करेगी मिशन-2027

Puri Jagannath Temple में NRI श्रद्धालुओं से ठगी, दर्शन के नाम पर पैसे ऐंठने वाले 5 गिरफ्तार

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा