शिंदे मंत्रिमंडल का शुक्रवार को हो सकता है विस्तार, इतने विधायक ले सकते हैं मंत्रिपद की शपथ, चंद्रकांत पाटिल का नाम भी शामिल

By अनुराग गुप्ता | Aug 04, 2022

मुंबई। महाराष्ट्र में नई सरकार के एक महीने पूरे होने के बाद अब मंत्रिमंडल विस्तार के संकेत मिल रहे हैं। कहा जा रहा है कि मंत्रिमंडल विस्तार की प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया जा चुका है। ऐसे में शुक्रवार को मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है। जिसका फॉर्मूल तय हो चुका है। आपको बता दें उद्धव ठाकरे के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिए जाने के बाद एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में नई सरकार का गठन हुआ था। जिसको एक महीने से अधिक का समय हो चुका है और अभी तक मंत्रिमंडल का विस्तार नहीं हुआ है। 

एकनाथ शिंदे मंत्रिमंडल का शुक्रवार को विस्तार हो सकता है। ऐसे में 14 विधायक मंत्रिपद की शपथ ले सकते हैं। जिसमें शिंदे गुट और भाजपा के 7-7 विधायक शामिल होंगे। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन राजनीतिक गलियारों में मंत्रिपरिषद की शपथ लेने वाले संभावित विधायकों के नामों पर भी चर्चा शुरू हो गई है। जिसमें भाजपा के अध्यक्ष चंद्रकांत दादा पाटिल, सुधीर मुनगंटीवार, दीपक केसरकर, गुलाबराव पाटिल और दादा भुसे शामिल हैं।

चंद्रकांत दादा पाटिल मंत्रिमंडल में शामिल होंगे। कुछ वक्त पहले सूत्रों के हवालों से खबर सामने आई थी कि चंद्रकांत दादा पाटिल को गृह विभाग की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। क्योंकि गृह विभाग की रेस में उनका नाम सबसे आगे चल रहा है। साथ ही यह भी कहा जा रहा था कि एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस के दिल्ली दौरे के समय ही मंत्रिमंडल का पूरा फॉर्मूला तैयार किया जा चुका है।

इसे भी पढ़ें: शिंदे गुट की ओर पेश साल्वे बोले-हमारे यहां किसी नेता को ही पूरी पार्टी मान लिया जाता है, किसी ने शिवसेना नहीं छोड़ी 

विपक्ष के निशाने पर एकनाथ शिंदे

मंडिमंडल विस्तार में हो रही देरी को लेकर विपक्ष लगातार एकनाथ शिंदे पर हमलवार दिखाई दे रहा है। दरअसल, एकनाथ शिंदे ने 30 जून को मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इसके बाद से लगातार यही कहा जा रहा है कि जल्द ही मंत्रिमंडल का विस्तार होगा। हालांकि स्पष्ट तारीख सामने नहीं आ रही है।

प्रमुख खबरें

Team India की लगातार हार पर बोले Tilak Varma, पिछली गलतियों से सबक लेकर मैदान पर करेंगे धमाकेदार Comeback

Womens Hockey World Cup: Salima Tete को कमान, युवा और अनुभवी खिलाड़ियों के साथ खिताबी जंग को तैयार भारत

Trump Administration के फैसले से बढ़ेगी Global Inflation, भारत समेत 60 देशों पर बढ़ा शुल्क

Afghanistan Flash Floods: नूरिस्तान में कुदरत का कहर, भारी तबाही में 20 की मौत और 100 से ज्यादा Missing