CM बनने के बाद पहली बार अयोध्या जा रहे एकनाथ शिंदे, 10,000 शिव सैनिकों के साथ करेंगे रामलला का दर्शन

By अंकित सिंह | Apr 07, 2023

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे रविवार को लगभग 3,000 शिवसैनिकों के साथ अयोध्या जाएंगे। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के तौर पर शिंदे की यह पहली अयोध्या यात्रा होगी। 3,000 शिवसैनिक आज ही ट्रेन से अयोध्या के लिए रवाना हो गए हैं। इस मौके पर एकनाथ शिंदे ने कहा कि आज का दिन हमारे कार्यकर्ताओं और राम भक्तों के लिए बहुत बड़ा दिन है। उन्होंने कहा कि आज यहां से 2 ट्रेने रवाना हुई हैं, एक ठाणे से और एक नासिक से। 3000 से ज्यादा राम भक्त इस ट्रेन से रवाना हुए हैं। कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है। अयोध्या में इसको लेकर व्यापक तैयारियां की गई हैं। 

इसे भी पढ़ें: Maharashtra में कोविड-19 के 569 नए मामले आए, दो और मरीजों की मौत

खबर है कि शिवसेना नेता के साथ उनके मंत्री, पार्टी सांसद और विधायक भी अयोध्या पहुंचेंगे। उनके रहने के लिए लगभग सभी होटल, गेस्ट हाउस और धर्मशालाएं बुक कर ली गई हैं। शिंदे के स्वागत के लिए हजारों शिवसैनिकों के एक दिन पहले अयोध्या पहुंचने की उम्मीद है। शिंदे लखनऊ एयरपोर्ट पर उतरने के बाद सड़क मार्ग से अयोध्या पहुंचेंगे। समर्थकों ने लखनऊ हवाईअड्डे से लेकर अयोध्या तक 150 किमी तक फैले राजमार्ग पर स्वागत द्वार, बैनर और पोस्टर लगाने की योजना बनाई है।

इसे भी पढ़ें: Karnataka के गांव के लोगों के लिए महाराष्ट्र सरकार की स्वास्थ्य योजना पर CM बोम्मई की चेतावनी, इसे वापस नहीं लिया तो परिणाम अच्छे नहीं होंगे

शिंदे की अयोध्या यात्रा को पूरे देश में प्रदर्शित करने के लिए शिवसेना ने एक शानदार योजना तैयार की है। सीएम के काफिले और महाराष्ट्र के शिवसैनिकों के अलावा, उत्तर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से लगभग 10,000 शिवसेना कार्यकर्ता शिंदे का स्वागत करने के लिए अयोध्या में एकत्रित होंगे। अयोध्या होटल्स एसोसिएशन के संयोजक अनिल अग्रवाल ने कहा कि महाराष्ट्र के शिवसैनिकों ने होटल के कमरे पहले ही बुक कर लिए हैं। हम सीएम शिंदे के साथ महाराष्ट्र से आने वाले मेहमानों की मेजबानी के लिए तैयार हैं।

प्रमुख खबरें

बोर्ड चाहे तो फिर संभाल सकता हूं जिम्मेदारी: Jensen Huang ने Nvidia में वापसी की इच्छा जताई

Shivraj Singh Chouhan ने की पंजाब के किसानों की तारीफ, पराली प्रबंधन को बताया देश के लिए नजीर

सपा नेता Azam Khan को Supreme Court और High Court से बड़ी राहत

जामनगर में HADR अभ्यास सहायता सेतु शुरू, Quad की कार्यस्तरीय बैठक भी आयोजित