एकता कपूर ने मानी अपनी गलती, XXX सीजन 2 से हटाया भारतीय सेना से जुड़ा विवादित सीन

By रेनू तिवारी | Jun 08, 2020

टीवी शो निर्माता एकता कपूर टीवी और वेब सीरीज की दुनिया की क्वीन मानी जाती हैं। जब लोगों ने वेब सीरीज का मतलब भी सही से नहीं जाना था तब से वह डीजिटल की दुनिया में छा चुकी थी। एकता कपूर की वेब सीरीज गंदी बात और ट्रिपल एक्स काफी विवादों में रही 2015 में आयी इस सीरीज में बेहद ही बोल्ड सीन दिखाए गये थे। इसके बाद 2020 में  XXX का दूसरा सीजन रिलीज हुआ। वेब सीरीज  XXX 2  मे भी एक सीन डालकर एकता कपूर ने विवाद को हवा दी। विवाद बढ़ भी गया।  देश की सेना से जुड़ा एकता ने सीरीज में एक सीन डाला था। एकता कपूर के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गयी। एकता कपूर पर आरोप लगा कि उन्होंने देश की सेना का अपमान किया है। लगातार बढ़ते विवाद को देखते हुए एकता कपूर ने अपनी गलती कबूल करते हुए वेब सीरीज  XXX 2 से विवादित सीन को हटा दिया हैं। साथ ही एकता कपूर ने उन लोगों को भी आइना दिखाया जो सोशल मीडिया पर उन्हें रेप की धमकी दे रहे थे।

इसे भी पढ़ें: JIO यूजर के लिए खुशखबरी! Disney+ Hotstar का VIP Subscription होगा सालभर के लिए FREE

इस संबंध में एक अधिकारी ने बताया कि प्राथमिकी में एक विशेष दृश्य का भी उल्लेख किया गया है जिसमें भारतीय सेना की वर्दी को कथित तौर पर अत्यंत आपत्तिजनक तरीके से पेश किया गया है। प्रोडक्शन हाउस बालाजी टेलीफिल्म्स के स्वामित्व वाली इकाई एएलटी बालाजी की संस्थापक कपूर ने कहा कि उनका संगठन भारतीय सेना का काफी सम्मान करता है और अनजाने में किसी की भावनाओं को चोट पहुंचने पर माफी मांगता है।

 

निर्माता एकता कपूर ने एक बयान में कहा, ‘‘एक व्यक्ति और एक संगठन के रूप में हम भारतीय सेना का काफी सम्मान करते हैं। हमारी कुशलक्षेम और सुरक्षा में उसका बड़ा योगदान है। जिस दृश्य के बारे में बात कही जा रही है, उसे हम पहले ही हटा चुके हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम अनजाने में किसी की भावनाओं को चोट पहुंचाने के लिए माफी मांगते हैं। हमें ट्रोल्स के जरिए परेशान किए जाने और बलात्कार की धमकी दिए जाने जैसी चीजें अच्छी नहीं लग रहीं।

View this post on Instagram

@ektarkapoor has been facing some abhorrent and heart rending comments by certain social media bullies. Here's the whole story . @zoomtv #ektakapoor #cybercrime #threat #bollywood #producer #director #celeb #star #stopcyberbullying #stopcybercrime #zoomtv

A post shared by Zoom TV (@zoomtv) on

प्रमुख खबरें

सहनशीलता को कमजोरी न समझें...NSA डोभाल की पाकिस्तान को सबसे बड़ी चेतावनी

भारत की सहनशीलता को कमजोरी न समझें, मिलेगा मुंहतोड़ जवाब, Operation Sindoor पर बोले NSA अजीत डोभाल

Colombia Earthquake: भारत ने भेजी 20 Tons Relief की खेप, S Jaishankar बोले- संकट में First Responder है India

AIADMK का शक्ति प्रदर्शन: Thanjavur में EPS की अगुवाई में Farmers Loan Waiver और Cauvery Water पर बड़ा आंदोलन