बेंगलुरु के वृद्धाश्रम में बुजुर्ग दंपत्ति मृत पाए गए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 26, 2025

बेंगलुरु के एक वृद्धाश्रम में बुधवार को एक बुजुर्ग दंपति फंदे से लटके पाए गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान कृष्णमूर्ति (81) और उनकी पत्नी राधा (74) के रूप में हुई है।

प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की बात सामने आई है, हालांकि पुलिस सभी पहलू से घटना की जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि दंपति इससे पहले 2021 में ब्यातारायणपुरा स्थित एक वृद्धाश्रम में रहे थे, लेकिन 2023 में अपने बेटे के पास रहने के लिए लौट आए। उन्हें हाल ही में जेपी नगर स्थित वृद्धाश्रम में रहने के लिए भेज दिया गया था, जहां यह घटना हुई। पुलिस के अनुसार, मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है।

प्रमुख खबरें

पंजाब में टला रेल रोको आंदोलन, पर किसानों ने दी चेतावनी- सिर्फ स्थगित हुआ, वापस नहीं

राष्ट्रीय चुनावों के लिए तैयार हो रहा है नेपाल, अंतरिम प्रधानमंत्री ने राष्ट्र के नाम संबोधन में क्या कहा?

Gmail Tips: अपनी मन-मर्जी के समय पर भेजें ईमेल, इस धांसू फीचर का करें इस्तेमाल

नीतीश कुमार की सास का निधन, बेटे निशांत ने नानी मां को दी भावुक श्रद्धांजलि