नेपानगर में बुजुर्ग मां की बेटे ने पत्थरों से पीटकर की हत्या

By दिनेश शुक्ल | Nov 25, 2020

बुरहानपुर। मध्य प्रदेश में नेपानगर के ग्राम बाकड़ी में विक्षिप्त बेटे ने अपनी ही 65

वर्षीय बुजुर्ग मां की पत्थरों से पीटकर हत्या कर दी। घटना के बाद क्षेत्र में

दहशत फैल गयी। हत्या के बाद वह मां के शव को नाले में फेंकने का प्रयास कर रहा था तभी कुछ ग्रामीणों ने उसे देख लिया। कुछ ग्रामीणों ने उसका पीछा किया तो वह पत्थर बरसाने लगा। जिससे एक ग्रामीण को पैर में चोट आई। आरोपित मौके से फरार हो गया।

 

इसे भी पढ़ें: फैक्ट्री मैनेजर ने मजदूर के साथ की मारपीट, भोपाल के पास मंडीदीप औद्योगिक क्षेत्र का मामला

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम बाकडी निवासी 65 वर्षीय टिकलीबाई की उसके मानसिक रुप से कमजोर बेटे शेर सिंह ने पत्थर से पीटकर हत्या कर दी। घटना सोमवार दोपहर 12 बजे की बताई जा रही है। उस समय महिला खेत में कपास चुन रही थी। आरोपी बेटा मां के मृत शव को नाले में फेंकने लगा। इस दौरान रहवासियों की उस पर नजर पड़ी। उन्होंने आरोपित को पकडने के प्रयास किए जिसमें उसने रहवासियो पर भी पत्थर बरसाए और जंगल की ओर निकल गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरु की। देर शाम तक भी आरोपित का कोई सुराग नही मिल पाया है।

 

इसे भी पढ़ें: पुलिस ने किया अंधे कत्ल का खुलासा, अवैध संबंधों के चलते हुई थी हत्या

बताया जाता है कि टिकलीबाई पठान (65) ग्राम बाकडी से लगी नवाड में कपास बीन रही थी। इस दौरान पीछे से बेटा शेरसिंग 45 आया। वह मां से किसी बात पर विवाद करने लगा। आए दिन भी वह विवाद करता रहता था। थोडी ही देर में उसने टिकली बाई को मारना शुरु कर दिया। जान बचाकर वो किसी तरह भागने लगी, लेकिन उसका पीछा करते हुए खेत से थोडी दूर उसने माँ को पकडकर पत्थरो से पीटकर मार दिया। घटना के बाद आरोपी बेटा मॉ के शव को नाली में फेकने लगा। इस दौरान उस पर गांव के रामदास जमरा की नजर पड़ी। वो उसे पकडने के लिए आगे आया तो आरोपित बेटा शव छोडकर भागने लगा। रामदास ने शोर मचाकर अन्य को घटना बताई। इसके बाद वो आरोपी का पीछा करने लगा, लेकिन उसने रामदास पर पत्थर मारने शुरु कर दिए।पत्थर रामदास के पैर में लगा। जिससे वो उसे पकड नही सका। मौका पाकरआरोपित जंगल की ओर भाग निकला। 

 

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश के बालाघाट में अवैध शराब जब्त, आबकारी विभाग की कार्यवाही

पुलिस ने शव की जांच कर जुटाए साक्ष्य महिला को मृत पाकर रहवासियों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। नेपानगर थाना पुलिस मौके पर पहुँची जिसके बाद रहवासियो ने उन्हें आरोपी के जंगल में छीपे होने की सूचना दी।पुलिस ने देर शाम तक रहवासियो के साथ मिलकर आरोपित की तलाश की लेकिन आरोपी की तलाश नहीं की जा सकी। इधर शव को जांच के बाद नेपानगर पोस्‍टमार्टम के लिए भेजा गया है। लेकिन रात अधिक होने से पोस्ट मार्टम नहीं हो इस संबंध में नेपानगर थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह यादव का कहना है कि घटना की सूचना मिलते ही थाने के एसआई को दल के साथ मौके पर भेजा गया था। उन्होंने शव की जांच की है। आरोपित के मानसिक रुप से कमजोर होने की सूचना मिली है, लेकिन उसकी गिरफ्तारी के बाद ही सच सामने आएगा। मामले की जांच चल रही है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Bangladesh की नई BNP सरकार का शपथ ग्रहण, India-China समेत 13 देशों को भेजा न्योता

Team India का सपना, एक पारी से स्टार बने Vaibhav Sooryavanshi ने Cricket Career के लिए छोड़ी Board Exam

Asia Cup में Team India की शानदार वापसी, Pakistan को 8 विकेट से हराकर चखा पहली जीत का स्वाद

T20 World Cup 2026: Ishan Kishan के तूफान में उड़ी पाकिस्तानी टीम, भारत की धमाकेदार जीत