Noida में इमारत से कूदकर बुजुर्ग महिला ने जान दी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 14, 2023

 नोएडा में शुक्रवार को एक सोसाइटी में 10वीं मंजिल के अपने अपार्टमेंट से कूदकर 63 वर्षीय महिला ने कथित तौर पर अपनी जान दे दी। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पुलिस को संदेह है कि यह आत्महत्या का मामला है लेकिन महिला ने यह कदम क्यों उठाया, इसका कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। सहायक पुलिस आयुक्त (नोएडा-1) रजनीश वर्मा ने कहा, ‘‘आज शाम करीब साढ़े चार बजे एनआरआई रेजीडेंसी, सेक्टर-45 नोएडा के निवासी अशोक कुमार महेंद्रू की पत्नी विनीता महेंद्रू ने 10वीं मंजिल के अपने फ्लैट से छलांग लगा दी।’

सेक्टर 39 के थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया ने महिला के बेटे ने घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस थाने को दी। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

प्रमुख खबरें

भारतीय शेयर बाजार में जोरदार तेजी, निफ्टी और सेंसेक्स मजबूत बंद

H-1B और H-4 वीज़ा पर अमेरिका सख्त, अब सोशल मीडिया की होगी जांच

Epstein case: अमेरिका में नई फाइलें जारी, रेडैक्शन और गायब दस्तावेज़ों पर विवाद

New Zealand में सिख नगर कीर्तन रोका गया, दक्षिणपंथी विरोध से बढ़ी धार्मिक स्वतंत्रता की चिंता