Kerala में बुजुर्ग महिला से यौन उत्पीड़न का प्रयास, मामला दर्ज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 04, 2026

केरल के पलक्कड़ जिले में घर में घुसकर एक बुजुर्ग महिला से यौन उत्पीड़न करने के प्रयास के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, घटना अलातूर क्षेत्र की है।

64 वर्षीय बुजुर्ग महिला अपने जर्जर मकान में अकेली रह रही थीं और आरोपी ने शुक्रवार तड़के उनके घर में घुसकर उनसे यौन उत्पीड़न का प्रयास किया। आरोपी की पहचान पोरुलिप्पडम निवासी सुरेश के रूप में हुई है, जो कथित तौर पर एक राजनीतिक दल का कार्यकर्ता बताया जा रहा है।

पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘शिकायत के आधार पर, आरोपी घर में जबरन घुसा और महिला से यौन उत्पीड़न करने की कोशिश की। महिला द्वारा विरोध किए जाने पर आरोपी ने उन पर हमला भी किया।’’

शिकायतकर्ता ने बताया कि उन्होंने आरोपी को धक्का दिया और भागकर पास के एक घर में चली गई। पुलिस ने बताया कि सुरेश का पता लगा लिया गया है और जल्द उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आरोपी के खिलाफ यौन उत्पीड़न और हत्या के प्रयास सहित भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Ranveer Singh को बड़ी राहत, Kantara के दैव का मजाक उड़ाने के मामले में 9 मार्च तक बढ़ी अंतरिम सुरक्षा

Sam Altman का बड़ा बयान, Pentagon का गैर-कानूनी आदेश नहीं मानूंगा, AI अभी सेफ नहीं

Dhurandhar: The Revenge रणवीर सिंह की फिल्म का ट्रेलर टला, क्या 4 घंटे लंबी होगी यह स्पाई थ्रिलर? जानें ताज़ा अपडेट

Holi से पहले Delhi Police का Operation Aaghat 4.0, 48 घंटे में 4000 अपराधी सलाखों के पीछे