Madhya Pradesh में 12 जून को चुनाव अभियान का शंखनाद करेंगी प्रियंका गांधी, पांच गारंटी का करेंगी ऐलान

By अंकित सिंह | Jun 07, 2023

मध्य प्रदेश में इस साल के आखिर में विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं। विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस अपनी तैयारियों में जुट गई है। कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी 12 जून को जबलपुर दौरे पर जाएंगी। इस दौरान वह पार्टी के लिए चुनाव प्रचार की शुरुआत करेंगी। साथ ही साथ प्रियंका गांधी पार्टी की पांच गारंटी का भी ऐलान कर सकती हैं। फिलहाल मध्यप्रदेश में प्रियंका के दौरे को लेकर राजनीति गर्म होती दिखाई दे रही है। वहीं, कांग्रेस प्रियंका के दौरे को लेकर तैयारियों में जुटी हुई है।

इसे भी पढ़ें: महिलाओं को स्वावलंबी बनाकर मध्य प्रदेश सरकार ने अन्य राज्यों को दिखाई है नई राह

महाकौशल क्षेत्र पर नजर 

प्रियंका गांधी महाकौशल क्षेत्र से विधानसभा चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगी। यहां प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का वर्चस्व माना जाता है। वहीं, अपने दौरे के दौरान कई बड़ी घोषणाएं भी कर सकती हैं। साथ ही साथ वहां महिलाओं को लेकर की नई गारंटी की घोषणा कर सकती है। सूत्रों ने बताया है कि प्रियंका गांधी नारी सम्मान योजना के तहत महिलाओं को 1500 रुपये मासिक भत्ता देने की गारंटी दे सकती हैं। खबर यह भी है कि प्रियंका गांधी नर्मदा पूजा के बाद वचन पत्र जारी करेंगी। इसके अलावा युवाओं को लेकर रोजगार का भी ऐलान कर सकती हैं।

प्रमुख खबरें

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर

MP में OBC आरक्षण 14 फीसदी होने पर BJP ने कमलनाथ सरकार को घेरा

PM Modi ने किशोरियों के स्वास्थ्य पर जोर दिया, आंगनवाड़ी केंद्रों में जनभागीदारी बढ़ाने का आह्वान

ट्रेनें रोकने से देश का युवा नहीं थमेगा, Chirag Paswan ने विपक्ष के प्रदर्शन पर साधा निशाना