निर्वाचन आयोग ने उपचुनाव की तारीखों का किया ऐलान, 30 अक्टूबर को होगी वोटिंग

By सुयश भट्ट | Sep 28, 2021

भोपाल। भारत निर्वाचन आयोग ने उपचुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों में रिक्त हुई विधानसभा और लोकसभा सीटों के लिए 30 अक्टूबर को वोटिंग होगी।

आपको बता दें कि उपचुनाव के लिए 1 अक्टूबर को गजट नोटिफिकेशन जारी होगा। नामांकन जमा करने की आखरी तारीख 8 अक्टूबर है। वहीं 13 अक्टूबर नाम वापसी की अंतिम तिथि है। 30 अक्टूबर को मतदान होगा, वहीं 2 नवंबर को मतगणना की जाएगी। इसके साथ ही इन क्षेत्रों में आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है।

इसे भी पढ़ें:एल मुरुगन राज्यसभा के लिए हुए निर्विरोध निर्वाचित, विधानसभा से लिया प्रमाण पत्र 

दरअसल मध्य प्रदेश में खंडवा सांसद नंदकुमार सिंह चौहान के निधन की वजह से यह लोकसभा सीट रिक्त हुई है। जबकि पृथ्वीपुर से कांग्रेस विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह, जोबट से कांग्रेस विधायक कलावती भूरिया और रैगांव से बीजेपी विधायक जुगल किशोर बागरी का कोरोना के कारण निधन हो गया था। जिसके बाद से ये तीनों सीटें भी खाली हुई है।

प्रमुख खबरें

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत

Asian Games 2026: 25 सितंबर को ट्रैक, कोर्ट और रिंग में उतरेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar Govt ने बोर्ड व आयोगों के अध्यक्षों का वेतन बढ़ाकर 65000 रुपये किया

Federal Judge के आदेश के बाद White House में CNN और MS Now पत्रकारों की वापसी