निर्वाचन आयोग ‘वोट चोरी के लिए भाजपा का बैक-ऑफिस’ बन गया है: खरगे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 08, 2025

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने रविवार को भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) की भूमिका पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि यह (आयोग) ‘‘वोट चोरी के लिए भाजपा का बैक-ऑफिस’’ बन गया है।

उन्होंने कहा, ‘‘फरवरी 2023 में एक मामला दर्ज किया गया। जांच में 5,994 जाली आवेदनों का खुलासा हुआ। यह मतदाता धोखाधड़ी के बड़े पैमाने पर प्रयास का एक स्पष्ट प्रमाण है। इसके बाद कांग्रेस सरकार ने दोषियों को पकड़ने के लिए सीआईडी ​​जांच का आदेश दिया।’’

खरगे ने कहा, ‘‘लेकिन यहां पेंच यह है कि जहां निर्वाचन आयोग ने पहले जालसाजी का पता लगाने के लिए आवश्यक दस्तावेजों का कुछ हिस्सा साझा किया था तो वहीं अब उसने महत्वपूर्ण जानकारी को छुपा लिया है और (आयोग) वोट चोरी के पीछे के लोगों को प्रभावी ढंग से बचा रहा है!’’

उन्होंने पूछा, ‘‘निर्वाचन आयोग ने अचानक महत्वपूर्ण सबूतों को क्यों रोक दिया है? यह किसे बचा रहा है? भाजपा के वोट चोरी विभाग को? क्या निर्वाचन आयोग भाजपा के दबाव में सीआईडी ​​जांच को पटरी से उतार रहा है।’’ लोकतांत्रिक अधिकारों के महत्व को दोहराते हुए, खरगे ने कहा, ‘‘हर व्यक्ति के मतदान के अधिकार की रक्षा होनी चाहिए। भारतीय लोकतंत्र की रक्षा होनी चाहिए।

प्रमुख खबरें

Tarun Tejpal Sexual Assault Case में बड़ा झटका, Supreme Court ने 2 हफ्ते में Surrender करने का दिया आदेश

Purple Style Labs का 680 करोड़ रुपये का IPO 31 अगस्त को खुलेगा, पूरी तरह फ्रेश इश्यू

Shabir Shah को अस्पताल या कोर्ट ले जाते समय न लगाएं अनावश्यक हथकड़ी: NIA Court

27 नवंबर 2023 की वो खौफनाक सुबह! Himanshi Khurana ने Asim Riaz की खोली पोल, बोलीं- अब पर्दा डालने का खेल खत्म