निर्वाचन आयोग ने जम्मू-कश्मीर व तीन राज्यों में अधिकारियों के तबादले पर निर्देश जारी किए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 01, 2024

जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव नजदीक होने का ताजा संकेत देते हुए निर्वाचन आयोग ने बुधवार को केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन से गृह जिलों में तैनात अधिकारियों को स्थानांतरित करने के लिए कहा। यह चुनाव कराने से पहले की जाने वाली एक कवायद है।

आयोग ने कहा कि हरियाणा, झारखंड और महाराष्ट्र की मौजूदा विधानसभाओं का कार्यकाल क्रमश: 3 नवंबर, 2024; जनवरी 5, 2025 और 26 नवंबर, 2024 तक है तथा इन राज्यों में चुनाव 2024 में होने वाले हैं।

आयोग ने कहा, ‘‘इसके अलावा, केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर की विधानसभा का चुनाव भी निकट भविष्य में होने वाला है।’’ लोकसभा और विधानसभा चुनावों से पहले अधिकारियों के तबादलों से संबंधित निर्देश जारी करना चुनाव निकाय के लिए सामान्य बात है।

प्रमुख खबरें

Anahat Singh ने एशियाई खेलों के रजत पदक के बाद 2028 Olympics पर साधी नजरें

Nandigram Bypoll में BJP ने हसीरानी रथ को उतारा, बंगाल चुनाव में फिर उभरा शहीद मां का मुद्दा

Asian Games में भारत-पाकिस्तान Cricket और हॉकी मैचों ने बनाया नया रिकॉर्ड, मिले सर्वाधिक दर्शक

UP Congress: Aradhana Misra और Imran Masood को कमान, 2027 चुनाव के लिए नया समीकरण