त्योहारों को लेकर चुनाव आयोग को उपचुनाव प्रचार 10 दिन के लिए स्थगित कर देना चाहिए : ममता

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 03, 2021

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को कहा कि वह चाहेंगी कि चुनाव आयोग 10 अक्टूबर से 10 दिनों तक उपचुनाव के लिए प्रचार अभियान को स्थगित कर दे क्योंकि इस अवधि के दौरान लोग साल का सबसे बड़ा त्योहार मनाने में व्यस्त रहेंगे।

इसे भी पढ़ें: बंगाल में भबानीपुर और दो अन्य सीटों पर कड़ी सुरक्षा और बारिश के बीच आज उपचुनाव

ममता ने राज्य सचिवालय में संवाददाताओं से कहा, ‘‘मेरी इच्छा है कि चुनाव आयोग सभी उपचुनाव प्रचार अभियान दुर्गा पूजा और लक्ष्मी पूजा के दौरान स्थगित कर दे। लोग अभी त्योहारों के बारे में सोंच रहे हैं। उन्हें परेशान नहीं करना चाहिए। चुनाव प्रचार 21 अक्टूबर से एक सप्ताह के लिए शुरू किया जा सकता है।’’

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि चुनाव आयोग ने प्रत्येक पूजा समिति को 50,000 रुपये का अनुदान देने के सरकार के फैसले पर आपत्ति नहीं जताई है और जल्द ही यह राशि वितरित की जाएगी।

हालांकि, चुनाव आयोग के निर्देशानुसार, राज्य ने उन जिलों में लक्ष्मीर भंडार योजना का क्रियान्वयन बंद रखने का फैसला किया है, जहां 30 अक्टूबर को उपचुनाव होने हैं। उन्होंने कहा, ‘‘माताओं को नवंबर से फिर से लक्ष्मीर भंडार के लाभ मिलेंगे।

इसे भी पढ़ें: चुनाव बाद हिंसा रोकने में नाकाम ममता को शांति सम्मेलन में शामिल होने का अधिकार नहीं: शुभेंदु

उन्हें दो महीने की आर्थिक सहायता एक साथ अगले महीने मिलेगी।’’ उन्होंने लोगों से उच्च न्यायालय के आदेश का पालन करने का अनुरोध किया। दरअसल, अदालत ने कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं के प्रवेश पर रोक लगा दी है।

प्रमुख खबरें

Russian Army में शामिल Surat के रमणीक सखवाला 4 महीने से लापता, परिवार परेशान

Cabinet ने Fast Track Special Courts योजना 5 साल बढ़ाई, PM Modi बोले- त्वरित न्याय मिलेगा

UP में अब कालीन नहीं बिछाएगा ‘अब्दुल’, नेता बनेगा: AIMIM प्रमुख Asaduddin Owaisi

ओडिशा के Koraput में दिखा Royal Bengal Tiger, वन विभाग ने ग्रामीणों को किया अलर्ट