चुनाव आयोग को चुनाव में बुर्के पर प्रतिबंध लगाना चाहिए: गिरिराज सिंह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 02, 2019

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए गिरिराज सिंह ने बुरका के नाम पर बोगस वोट करने का आरोप लगाते हुए बुधवार को कहा कि चुनाव आयोग को चुनाव में बुरका पर प्रतिबंध लगाना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि जब न्यूजीलैंड में धमाके होते हैं तो भारत में टुकडे टुकडे गैंग मोमबत्ती जलाते हैं पर पडोसी देश श्रीलंका में धमाका होने पर वे ऐसा नहीं करते।

गिरिराज सिंह ने कहा कि श्रीलंका में हुए धमाके के बाद वहां बुरका पर प्रतिबंध लगा दिया गया है और अब भारत में भी बुरके पर प्रतिबंध की मांग शिवसेना ने की है।

इसे भी पढ़ें: तनवीर हसन का दावा, बेगूसराय में लड़ाई मेरे और गिरिराज सिंह के बीच होगी

बेगूसराय से भाजपा प्रत्याशी गिरिराज सिंह ने गत 29 अप्रैल को उनके संसदीय क्षेत्र में संपन्न मतदान के दौरान बुरके की आड़ में बोगस देने आरोप लगाते हुए कहा कि लोग कहते हैं कि बुरके की आड में आतंकवाद के धमाके भी हुए हैं इसलिए चुनाव आयोग को कम से कम चुनाव में बुरका पर प्रतिबंध लगाना चाहिए।

राजनीति, ट्रैफिक, अपराध और राजधानी की ताज़ा अपडेट्स के लिए पढ़ें Delhi Latest News in Hindi Today केवल प्रभासाक्षी पर।

प्रमुख खबरें

IRGC की सहायता का आरोप, बहरीन ने 3 लोगों को सुनाई आजीवन कारावास की सजा

Tamil Nadu में 1 वोट की जीत पर सियासी ड्रामा, Floor Test पर रोक के खिलाफ TVK विधायक पहुंचे Supreme Court

Thailand Holiday पर मातम! Phuket कैफे में 4 भारतीय पर्यटक बेहोश, एक की मौत से मचा हड़कंप

अमेरिकन मेयर निकली चीन की जासूस, मचा भयंकर बवाल!