विवादित बयान पर घिरे अनुराग ठाकुर को चुनाव आयोग ने किया तलब

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 28, 2020

नयी दिल्ली। चुनाव आयोग ने केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को दिल्ली विधानसभा चुनाव में विवादित बयान देने के लिये मंगलवार को कारण बताओ नोटिस जारी कर दो दिन में जवाब देने को कहा है। आयोग के सूत्रों के अनुसार आयोग ने ठाकुर से 30 जनवरी को दोपहर 12 बजे तक जवाब देने को कहा है। आयोग ने इस मामले में दिल्ली के मुख्य चुनाव अधिकारी (सीईओ) की रिपोर्ट के आधार पर यह कार्रवाई की है। 

सीईओ कार्यालय द्वारा आयोग को मंगलवार को सौंपी गई रिपोर्ट में केन्द्रीय मंत्री और भाजपा नेता ठाकुर द्वारा दिल्ली में चुनाव प्रचार के दौरान एक रैली में भड़काऊ नारेबाजी करने की पुष्टि की गयी थी। रिपोर्टमें भाजपा के स्टार प्रचारक और पश्चिमी दिल्ली से सांसद वर्मा द्वारा एक साक्षात्कार में शाहीन बाग के बारे में भड़काऊ बयान देने की भी पुष्टि की गयी है। आयोग के सूत्रों के अनुसार सीईओ कार्यालय से मिली रिपोर्ट के आधार पर ठाकुर को नोटिस भेजा गया है। वहीं, वर्मा को भी नोटिस भेजने की कार्रवाई जारी है। 

प्रमुख खबरें

Anthropic और OpenAI में सुरक्षा चिंताओं पर इस्तीफे, AI की तेज दौड़ जारी

Ganesh Chaturthi पर बप्पा के भोग के लिए 10 आसान तरीकों से बनाएं Sugar Free Modak

Gujarat के व्यक्ति से 1.5 लाख की Cyber Fraud, दिल्ली से DU छात्र समेत 3 गिरफ्तार

बीजेपी को सभी ‘हिजाब’ मंज़ूर नहीं हैं, ऐसा नहीं है, BRICS समिट के लिए झुग्गियों को ढके जाने पर पवन खेड़ा ने केंद्र की आलोचना की