लोकसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने के लिए जम्मू कश्मीर का दौरा करेगा निर्वाचन आयोग का दल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 10, 2024

निर्वाचन आयोग के अधिकारी आगामी लोकसभा चुनावों की तैयारियों की समीक्षा के लिए अगले सप्ताह जम्मू कश्मीर का दौरा करेंगे। अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार 12 और 13 मार्च को जम्मू कश्मीर का दौरा करेंगे।

उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग के अधिकारियों के दौरे के दौरान उनके विभिन्न हितधारकों से मिलने की संभावना है जिनमें राजनीतिक दलों, प्रशासन और पुलिस के प्रतिनिधि शामिल होंगे।

मुख्य सचिव अटल डुल्लू ने केंद्र शासित प्रदेश में लोकसभा चुनाव के सुचारू संचालन के लिए किए जाने वाले उपायों के बारे में जागरूक करने के मद्देनजर शनिवार को प्रशासन और पुलिस के साथ बैठक की।

प्रमुख खबरें

Australia संसद के Diwali समारोह में विशिष्ट अतिथि बनीं Smriti Irani

INDIA गठबंधन की बैठक, EPFO सुधार और रामगढ़ हादसे समेत देश-विदेश की प्रमुख खबरें

भारत का गुड़ पहुंचा यूरोप, ऊंटनी के दूध से बन रही चॉकलेट; Mann Ki Baat में PM Modi ने सुनाए खास किस्से

EPFO 3.0: अब बैंक की तरह UPI से निकाल सकेंगे 25000 रुपये तक PF का पैसा