त्रिवेंद्र और हरीश की मुलाकात में बढ़ाई चुनावी सरगर्मियां, निकाले जा रहे राजनीतिक मायने

By अंकित सिंह | Nov 23, 2021

उत्तराखंड में अगले साल विधानसभा के चुनाव होने है। ऐसे में वहां पर सियासी सरगर्मियां लगातार बढ़ रही हैं। इन सबके बीच उत्तराखंड के दो पूर्व मुख्यमंत्रियों ने मुलाकात की है। इस मुलाकात के अलग अलग मायने निकाले जा रहे हैं। इसका सबसे बड़ा कारण तो यह है कि एक मुख्यमंत्री जहां कांग्रेस का है तो वहीं दूसरा भाजपा से है। दरअसल, कांग्रेस के हरीश रावत और भाजपा के त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मुलाकात की है। इस मुलाकात के बाद उत्तराखंड में राजनीतिक चर्चा जोरों पर है। हालांकि यह मुलाकात इत्तेफाकन में हुई है और वह भी एक कॉमन फ्रेंड के घर पर। मुलाकात की तस्वीर को सोशल मीडिया पर डालते हुए त्रिवेंद्र सिंह रावत ने लिखा कि आदरणीय हरीश रावत जी से चलते-चलते शिष्टाचार भेंट हुई है। इसके बाद हरीश रावत ने भी इस पोस्ट को अपने सोशल मीडिया को पेज पर शेयर किया है। कांग्रेस की आगामी रणनीतियों को हरीश रावत जमीन पर उतारने की कोशिश कर रहे हैं। इसी कड़ी में वह उत्तराखंड के अलग-अलग हिस्सों में भी जा रहे हैं। वह डोईवाला क्षेत्र का भी लगातार दौरा कर रहे हैं। जबकि डोईवाला से त्रिवेंद्र सिंह रावत विधायक हैं। इससे पहले हरीश रावत डोईवाला में भाजपा जिला अध्यक्ष नगीना रानी के घर पर अचानक पहुंच गए थे। नगीना रानी के पति रामेश्वर लोधी भी भाजपा नेता हैं। 

प्रमुख खबरें

MEA Briefing में पूछा गया अमेरिकी हरकत और JD Vance की बदजुबानी पर सवाल, India ने Trump प्रशासन कर दिया तीखा पलटवार

Kumkum Mohod ने तोड़ा कोरियाई दबदबा, Asian Games में रिकर्व स्वर्ण जीतकर रचा इतिहास

बाजार से खरीदने का झंझट खत्म, Navratri के लिए घर पर ही बनाएं डिजाइनर Dandiya Sticks

Delhi Metro के 57 स्टेशन बंद, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन रोकने को 25 हजार जवान तैनात