ठाकरे परिवार की लेटेस्ट पीढ़ी की चुनावी एंट्री, आदित्य ने रोड शो के बाद दाखिल किया नामांकन

By अभिनय आकाश | Oct 03, 2019

मुंबई। शिवसेना के लिए आज का दिन एतिहासिक है। पहली बार ठाकरे परिवार से चुनाव लड़ने जा रहे पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे ने आज पर्चा दाखिल किया। आदित्य ठाकरे मुंबई की वर्ली विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। शिवसेना के मौजूदा विधायक सुनील शिंदे आदित्य के लिए अपना स्थान खाली करेंगे। आदित्य ने नामांकन दाखिल करने से पहले मुंबई में रोड शो किया। आदित्य ने कहा कि जनता हमारी सबसे बड़ी ताकत है और जनता जो जिम्मेदारी देगी उसे निभाएंगे।

आदित्य जिस मध्य मुंबई की वर्ली से सियासी सफर शुरु कर रहे हैं वो शिवसेना का गढ़ मानी जाती है। वर्ली शिवसेना की सबसे सुरक्षित मानी जाने वाली सीटों में है। 1990 से हुए छह विधानसभा चुनाव में इस सीट पर पांच बार शिवसेना की जीत हुई है। 1990 से 2009 तक शिवसेना के दत्ता नलावडे शिवसेना के चार बार विधायक रहे। 2009 में एनसीपी के सचिन अहीर विधायक चुने गए थे। 2014 में एक बार फिर शिवसेना के सुनील शिंदे ने जीत हासिल की थी। हाल में सचिन अहीर भी शिवसेना में शामिल हुए हैं। सचिन अहीर का वर्ली में अच्छा प्रभाव है। खबर है कि आदित्य ठाकरे के चाचा और एमएनएस प्रमुख राज ठाकरे ने बड़ा फैसला लिया है। वर्ली विधानसभा सीट पर एमएनएस अपनी उम्मीदवार नहीं उतारेगी। 

प्रमुख खबरें

India vs Sri Lanka Test: Washington Sundar के बाहर होने से Team India की बढ़ी मुश्किलें, लगा बड़ा झटका

TTFI Suspension: खेल मंत्रालय की बड़ी कार्रवाई, आंतरिक विवादों के कारण Table Tennis Federation की मान्यता निलंबित

World Cup Final में हार और पिता का साया छिनने पर टूटे Lionel Messi, कहा- उनके मैसेज का इंतजार आज भी रहता है

Global Market में जबरदस्त उछाल, Gold Price 1.59 लाख के पार, Investors की बढ़ी दिलचस्पी