सोनिया गांधी के नेतृत्व में जल्द होगी पार्टी के भीतर चुनाव की प्रक्रिया: थरूर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 10, 2019

नयी दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने कहा है कि कार्यसमिति सहित पार्टी में ज्यादातर पदों के लिए चुनाव जरूरी हैं। उन्होंने यह उम्मीद भी जताई कि कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के नेतृत्व में जल्द ही पार्टी के भीतर चुनाव की प्रक्रिया आरंभ होगी। थरूर ने कहा कि मैंने कई बार कहा है कि कांग्रेस कार्यसमिति समेत नेतृत्व के ज्यादातर पदों के लिए कार्यकर्ताओं के बीच चुनाव जरूरी हैं। उनकी नयी पुस्तक ‘द हिंदू वे: एन इंट्रोडक्सन टू हिंदुइज्म’जल्दी ही आने वाली है। उन्होंने कहा कि पार्टी में आंतरिक चुनाव से भविष्य के नेताओं को सफलतापूर्वक काम करने में मदद मिलेगी और पार्टी के भीतर नयी ऊर्जा का संचार होगा।

थरूर ने कहा कि इसलिए मैं उम्मीद करता हूं कि चुनाव जल्द होंगे और मुझे विश्वास है कि सोनिया गांधी के नेतृत्व में पार्टी इस दिशा में काम करेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में जयराम रमेश के बयान का समर्थन करने के संदर्भ में पूछे जाने पर कांग्रेस सांसद ने कहा कि वह ऐसा कहने वाले पहले व्यक्ति हैं कि मोदी सरकार में बहुत सारी चीजें ऐसी नहीं है जिन्हें सकारात्मक रूप में देखा जाए। उन्होंने कहा कि मोदी इस चुनाव में वोट प्रतिशत को 31 से बढ़ाकर 37 करने में सफल रहे हैं और जब कांग्रेस का वोट प्रतिशत 19 फीसदी ही रहा तो हमें यह समझने के लिए प्रयास करना होगा कि ऐसा क्यों हुआ।

Indian Army के वीडियो में देखिये कैसे Pak के घुसपैठ के प्रयास को नाकाम किया, पूरा मामला जानने के लिए देखें वीडियो:

प्रमुख खबरें

उदयपुर में 2 करोड़ की घूस लेते दलाल अरेस्ट, Rajasthan ACB ने SOG के एडिशनल एसपी को भी पकड़ा

BJP सांसद Sambit Patra का Congress पर हमला, संस्थाओं को बदनाम करने का लगाया आरोप

S Jaishankar ने UNGA में बहुध्रुवीय दुनिया का किया आह्वान, वैश्विक शांति और सुधार पर दिया जोर

सूखे और Flood से जूझ रहे किसानों को केंद्र देगा पूरी मदद, Shivraj Singh Chouhan ने बनाई योजना