चुनाव के नतीजे भाजपा के लिए कर्नाटक में लाभदायक: BS येदियुरप्पा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 24, 2019

बेंगलुरु। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने गुरुवार को कहा कि महाराष्ट्र और हरियाणा के नतीजों से साफ हो गया है कि कांग्रेस देश में अपनी जमीन खो रही है और कर्नाटक में होने वाले 15 सीटों के उपचुनाव में इससे भाजपा को लाभ होगा। येदियुरप्पा ने पत्रकारों से कहा कि महाराष्ट्र में भाजपा को शिवसेना के साथ स्पष्ट बहुमत मिला है जबकि हरियाणा में भाजपा निर्दलीयों के साथ मिलकर सरकार बनाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि दो राज्यों (हरियाणा और महाराष्ट्र) में भाजपा उम्मीदों के अनुरूप सरकार बना रही है। किन्ही कारणों से हम (भाजपा) कुछ सीटों से पीछे हैं लेकिन इस चुनाव से एक बात साफ हो गई है कि कांग्रेस देश में जमीन खो रही है।

यह पूछे जाने पर कि नतीजों का कर्नाटक उपचुनाव पर क्या असर पड़ेगा? येदियुरप्पा ने कहा कि ये नतीजे 15 सीटों के उपचुनाव जीतने में मददगार साबित होंगे। उल्लेखनीय है कि 17 विधायकों को अयोग्य करार ठहराए जाने की वजह से 15 सीटों पर उपचुनाव हो रहा है। इन सीटों के निवर्तमान विधायकों के विश्वासमत के दौरान अनुस्थित होने की वजह से कांग्रेस जद(स) सरकार गिर गई थी और भाजपा के सत्ता में आने का रास्ता साफ हुआ था। इन सीटों पर पांच दिसंबर को चुनाव होने है। इस बीच, महाराष्ट्र एवं अन्य राज्यों में पाला बदलने वालों को मिली हार की पृष्ठभूमि में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने कहा कि कर्नाटक के आगामी उपचुनाव में ‘ दलबदलुओं’ का हश्र भी अन्य राज्यों की तरह ही होगा और मुख्यमंत्री येदियुरप्पा को इस्तीफा देना होगा।

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस ने विपक्षियों के एकजुट होने का किया आह्वान, कहा- जनादेश ने भाजपा को नकारा

महाराष्ट्र और हरियाणा के चुनाव नतीजों के बारे में सिद्धरमैया ने कहा कि दोनों राज्यों में भाजपा को अपने दम पर बहुमत नहीं मिला। उन्होंने कहा कि इसका मतलब है कि लोग नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के प्रति भरोसा खो रहे हैं। सिद्धरमैया ने कहा कि इस चुनाव में मोदी ने कई रैलियों को संबोधित किया। उनका और पार्टी का करिश्मा काम नहीं आया। भाजपा सरकार के खिलाफ सत्ता विरोधी लहर सबूत है कि जनादेश भाजपा के खिलाफ है। जद (स) नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने भी कहा कि नतीजों का असर कर्नाटक के लोगों पर होगा और राज्य की 15 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव भाजपा के लिए आसान नहीं होंगे। 

प्रमुख खबरें

Manik Saha ने पूरा किया वादा: Judo Star Asmita Dey को मिला 10 लाख का Check और अगरतला में अपना घर

Commonwealth Fencing Championship: लागोस में Team India का दबदबा, तीसरे दिन 3 Gold समेत जीते 5 पदक

England Test Captain Joe Root ने खिलाड़ियों पर से हटाया Night Curfew, कहा- अपनी Responsibility खुद समझें Team Members

India vs Sri Lanka Test: Washington Sundar के बाहर होने से Team India की बढ़ी मुश्किलें, लगा बड़ा झटका