राष्ट्रवाद बनाम परिवारवाद के बीच हो रहा इस बार का चुनाव: मनोज सिन्हा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 13, 2019

गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी के नेता केंद्रीय रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने शनिवार को कहा कि इस बार का चुनाव  राष्ट्रवाद बनाम परिवारवाद  के बीच हो रहा है। सिन्हा ने कहा, इस बार का चुनाव राष्ट्रवाद बनाम परिवारवाद के बीच हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राष्ट्र को आगे ले जाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री भारत के लोगों की भलाई के लिए सफल परियोजनाओं का क्रियान्वयन कर रहे हैं। वहीं विपक्षी दलों के नेता अपने परिवार की आर्थिक उन्नति और स्वार्थ की पूर्ति के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। सिन्हा ने कहा कि पूर्व की यूपीए सरकार जब दब्बू की तरह काम कर रही थी तो ये सपा-बसपा के नेता बिना कुछ बोले उसका समर्थन कर रहे थे। 

उन्होंने दावा किया कि इस बार गैर भाजपा शासित प्रदेशों में अच्छी सफलता हासिलकर नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मजबूत और प्रचंड बहुमत वाली सरकार बनेगी। रेल राज्य मंत्री ने कहा कि इस बार भारतीय जनता पार्टी पश्चिम बंगाल में बीस से अधिक लोकसभा सीटें जीतेगी। उसी तरह केरल में शशि थरूर को इस बार भाजपा प्रत्याशी से हार का मुंह देखना पड़ेगा । इसके अलावा वहां पार्टी अन्य सीटों पर जीत दर्ज करेगी।

इसे भी पढ़ें: 5G के अवसर को नहीं छोड़ सकता हिन्दुस्तान: मनोज सिन्हा

उन्होंने कहा कि तमिलनाडु में उनकी पार्टी कई दलों के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है। वहां भी सीटें मिलेंगी। इसी तरह पार्टी का उड़ीसा में शानदार प्रदर्शन रहेगा। सिन्हा ने कहा कि मोदी सरकार आकाश, जल और नभ तीनों में देश को सुरक्षित बना रही है। आतंक मचाने वालों या देश के दुश्मनों के खिलाफ कठोर कार्रवाई कर रही है तो विपक्षी दल नकली तालमेल कर  मोदी हराओ  का नारा देकर चुनाव लड़ रहे हैं। जनता चुनाव में इन दलों को इस बार फिर सबक सिखाकर भाजपा को बहुमत से जिताएगी।

प्रमुख खबरें

अमेरिका के Smithsonian Museum से होगी नटराज समेत 3 मूर्तियों की घर वापसी, Tamil Nadu के मंदिरों से हुई थीं चोरी

Middle East में बढ़ा युद्ध का खतरा! Donald Trump ने Iran को दी 6 अप्रैल तक की मोहलत

Petrol-Diesel पर Fake News Alert: सरकार ने दी चेतावनी, अफवाह फैलाने पर होगी कानूनी कार्रवाई

HDFC Bank के पूर्व चेयरमैन के एक पत्र से हिला बाजार, Investors की चिंता के बीच SEBI Probe शुरू