Lucknow Lok Sabha Seat पर पाँचवें चरण में चुनाव संपन्न, रक्षामंत्री Rajnath Singh की प्रतिष्ठा दांव पर

By Prabhasakshi News Desk | May 21, 2024

लखनऊ में लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के तहत मतदान संपन्न हो गया है। इस दौरान बसपा सुप्रीमो मायावती, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक समेत कई दिग्गज नेताओं ने भी मतदान किया। शहर के विभिन्न मतदान केंद्रों पर निर्वाचन आयोग ने मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर जोर-शोर से तैयारी की थी। कई मतदान केंद्रों पर बुजुर्ग और विकलांग मतदाताओं के लिए व्हीलचेयर की भी व्यवस्था रही। गर्मी के प्रकोप को देखते हुए आयोग ने मेडिकल हेल्प डेस्क को भी कई जगह स्थापित किया। जिसके तहत  42 डिग्री तापमान में भी वोट डालने को लेकर मतदान केंद्रों पर भारी भीड़ जुटी रही। 

शहर के कई फर्स्ट टाइम वोटरों ने कहा कि वे लोकतंत्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाकर खुश हैं। उन्होंने कहा पहली बार मतदान करने को लेकर उनमें काफी उत्साह है। युवा मतदाताओं के अनुसार, अब देश के लोकतंत्र को चुनने की जिम्मेदारी उन पर भी आ गई है जिसका उन्होंने बखूबी निर्वाहन किया है। इस दौरान मतदान अधिकारियों ने मतदान केंद्रों पर व्यवस्थाओं को लेकर संतुष्टि जताते हुए लोगों से बढ़-चढ़कर मतदान करने की अपील की।

प्रमुख खबरें

24 घंटे में... PM मोदी की तस्वीर से जुड़ा क्या है मामला, जिसपर सौरव दास-अभिजीत दीपके-आशुतोष रांका को हाईकोर्ट से मिला नोटिस

झारखंड की IAS Pooja Singhal को सुप्रीम कोर्ट से झटका, नहीं रुकेगा मनी लॉन्ड्रिंग केस

Switzerland-Delhi Flight: नशे में धुत्त पाया गया एयर इंडिया का को-पायलट, ड्यूटी से हटाकर भेजा भारत

यकीन नहीं हो रहा, Mushtaq Khan को याद कर भावुक हुए Rajpal Yadav