बिहार में विधान परिषद की नौ सीटों पर चुनाव अब छह जुलाई को होंगे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 15, 2020

नयी दिल्ली। बिहार विधान परिषद् की नौ सीटों पर चुनाव अब छह जुलाई को होंगे। कोरोना वायरस को देखते हुए इन सीटों पर चुनाव टाल दिया गया था। चुनाव आयोग की तरफ से जारी बयान के मुताबिक, बिहार विधान परिषद् के नौ सदस्यों का कार्यकाल छह मई को समाप्त हो गया था। आयोग ने तीन अप्रैल को घोषणा की थी कि कोरोना वायरस महामारी और पूरे देश में जारी लॉकडाउन के कारण चुनाव टाल दिए गए हैं। बयान में बताया गया कि चुनाव की अधिसूचना 18 जून को जारी होगी और चुनाव छह जुलाई को होंगे। चुनाव समाप्त होने के बाद तय नियमों के मुताबिक छह जुलाई की शाम को ही मतगणना होगी। बिहार विधानसभा के सदस्य नौ नये विधान पार्षदों का चुनाव करेंगे। विधान परिषद् सदस्यों का चुनाव सामान्य तौर पर चार तरह के मतदाता करते हैं -- विधायक, स्नातक, शिक्षक और स्थानीय प्राधिकरणों के सदस्य।

प्रमुख खबरें

विपक्ष के विरोध के बीच Rahul Gandhi शनिवार को Chennai में छात्रों से करेंगे संवाद

IPL के 20वें सीजन की तैयारी: BCCI ने 15 अक्टूबर को बुलाई सभी फ्रेंचाइजी और स्टेकहोल्डर्स की बैठक

Asian Champions Trophy 2026 से हटा Pakistan, 1 नवंबर को Malaysia से भिड़ेगा India

10 October को खुला था Vidyasagar Setu, जानिए इस तारीख से जुड़ा इतिहास