उत्तर प्रदेश के चुनाव के बाद विपक्ष के मुंह पर लग जाएगा अलीगढ़ का ताला : दिनेश शर्मा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 10, 2021

अलीगढ़ (उप्र)। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने मंगलवार को दावा किया कि राज्‍य में अगले वर्ष की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव में सभी विपक्षी दलों के मुंह पर अलीगढ़ का ताला लग जाएगा क्योंकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) बड़ी जीत की ओर अग्रसर है। अलीगढ़ के इगलास कस्बे में भाजपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में चुनावी अभियान की शुरुआत करते हुए शर्मा ने विपक्षी दलों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि आगामी चुनावों के नतीजे घोषित होने के बाद उनका (विपक्ष) मुंह अलीगढ़ के प्रसिद्ध तालों से बंद हो जाएगा।

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तान के 2022 के दौरे पर दो अतिरिक्त टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेलेगा इंग्लैंड

शर्मा ने समाजवादी पार्टी (सपा), बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और कांग्रेस पर बंगाल और महाराष्ट्र की राजनीतिक ताकतों के साथ मिलकर भाजपा के खिलाफ साजिश करने का आरोप लगातेहुएचुनौती दी कि “विपक्ष कहीं से किसी को भी बुला ले, उनकी दाल नहीं गलने वाली है।”उप मुख्यमंत्री ने विपक्षी दलों पर लोगों को बांटने और सांप्रदायिक ध्रुवीकरण का आरोप लगाया। शर्मा ने कहा कि भाजपा आम आदमी के हितों के लिए खड़ी है और जातिवादी और परिवारवादी मानसिकता के खिलाफ है। उन्‍होंने राज्‍य सरकार की उपलब्धियों के आंकड़े गिनाए।

प्रमुख खबरें

Canada Deportation Record: सिर्फ 6 महीने में कनाडा से 3 हजार से ज्यादा भारतीय डिपोर्ट, क्या है वजह?

आज भारत में डिग्री का कोई मतलब नहीं है: Chhatron ki Goonj कार्यक्रम में राहुल का दर्द, Data और दौलत पर फोकस

UAE की Iran को कड़ी चेतावनी, ADNOC टैंकर पर Missile Attack को बताया UN Resolution का उल्लंघन

हिंदुओं को धोखा देने वाले इस देश को ले डूबे मुस्लिम, हिल गया यूरोप !