Electoral Bond| इस गेमिंग कंपनी ने दिया है सबसे अधिक चंदा, जानें कौन है इसका मालिक

By रितिका कमठान | Mar 15, 2024

चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट द्वारा तय की गई समय सीमा से पहले ही चुनावी पॉइंट से संबंधित डाटा को वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। डाटा वेबसाइट पर अपलोड होते ही सार्वजनिक हो गया है। इसके साथ ही जानकारी भी सामने आ गई है कि चुनाव में सबसे ज्यादा चंदा किस पार्टी को मिला और किस कंपनी ने सबसे अधिक चंदा दिया है। इससे ये भी खुलासा हुआ है कि किस पार्टी को सबसे कम चंदा दिया गया है। बता दें कि यह चुनावी आंकड़े 12 अप्रैल 2019 से लेकर 11 जनवरी 2024 के बीच के है। इस आंकड़े के मुताबिक अलग अलग कंपनियों और व्यक्तियों ने 1000 रुपये से लेकर एक करोड़ रुपये तक के बॉन्ड की खरीददारी की है।

बता दें कि फ्यूचर गेमिंग एंड होटल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड का निर्माण 30 दिसंबर 1991 में हुआ था। ये कंपनी देश भर में लॉटरी टिकट बेचती है। इस कंपनी के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय कोर्ट में चार्जशीट भी दायर कर चुका है। ये चार्जशीट 23 सितंबर 2023 को लागू की गई थी।

फ्यूचर गेमिंग और होटल्स सर्विसेज के सैंटियागो मार्टिन म्यांमार में एक मजदूर थे, जिनका शुरुआती जीवन कठिनाइयों भरा था। मजदूरी कर कमाए हुए पैसों से ही वो परिवार का भरण पोषण करते थे। मगर बाद में उन्होंने इस कारोबार में इतनी तरक्की हासिल की और उनकी किस्मत बदलती चली गई। लॉटरी के जरिए उन्होंने लोगों को सपने दिखाए और किस्मत के जरिए उन्होंने करियर में शानदार ऊंचाइयां भी छुई। उन्होंने वर्ष 1988 में अपना कारोबार शुरु किया, जो कोयंबटूर, कर्नाटक, केरल, सिक्किम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, पंजाब और महाराष्ट्र में भी जोरशोर से फैला। बता दें कि मार्टिन की कंपनी कई बार देश में सर्वाधिक टैक्स देने वाली कंपनी भी बन चुकी है।

बीते एक दशक के दौरान खासतौर से मार्टिन का लॉटरी का कारोबार काफी अधिक फैला है, जिसके बाद कोयंबटूर के पास मार्टिन होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल, एसएस म्यूजिक, टेलीविजन म्यूजिक चैनल, मार्टिन नन्थावनम अपार्टमेंट और लीमा रियल एस्टेट प्राइवेट लिमिटेड जैसे कई कारोबार है। मार्टिन की कंपनी उन सभी 13 राज्यों में कारोबार करती हैं जहां लॉटरी खेलने पर कोई बैन नहीं लगाया गया है।

प्रमुख खबरें

FIH World Cup: Argentina से हारकर India सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर, टूटा भारत का सपना।

पहले हंसे, फिर किया इशारा, कुछ इस तरह तुर्किए-पाकिस्तान-बांग्लादेश की जयशंक ने उड़ा दी नींद!

Amravati Hospital में आग की जांच के लिए 7 सदस्यीय कमेटी बनी, 8 दिन में देगी रिपोर्ट

Balochistan के मस्तुंग और चमन में 5 शव बरामद, Pakistan में Forced Disappearances पर गहराया संकट