चुनावी हार का ठीकरा EVM पर फोड़ना विपक्ष की हताशा का परिचायक: जावड़ेकर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 22, 2019

नयी दिल्ली। ईवीएम को लेकर विपक्ष की आशंकाओं और आरोपों को ‘हताशा का परिणाम’ करार देते हुए केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि विपक्ष को चुनाव में हार के लिये ईवीएम पर ठीकरा फोड़ने की बजाए यथार्थ को गरिमापूर्ण ढंग से स्वीकार करना चाहिए। जावड़ेकर ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ कांग्रेस सहित विपक्ष जब चुनाव जीतता है तब ईवीएम ठीक रहता है लेकिन जब वे हारते हैं तब ईवीएम पर ठीकरा फोड़ते हैं। विपक्ष को पराजय का आभास मिल चुका है, ऐसे में हताशा में ईवीएम पर निशाना साधकर वह एक तरह से दिवालियेपन का परिचय दे रहा है।’’ 

इसे भी पढ़ें: विपक्षी एकता में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं शरद पवार

जावड़ेकर ने कहा, ‘‘ ऐसे में विपक्ष का हारने के बाद ठीकरा ईवीएम पर फोड़ना उचित नहीं है। यह अजीब है। यह विपक्ष का दिवालियापन है। उसे हार का आभास हो गया है।’’ उन्होंने कहा कि भारत के करोड़ों मतदाताओं को शामिल करते हुए चुनाव आयोग एक जबर्दस्त चुनाव कराता है। इसपर दुनिया भर के लोगों की नजर होती है। ऐसे में इस प्रकार के विपक्ष के आरोप अनुचित हैं। 

भाजपा नेता ने कहा कि यह अपने आप में अजीब है कि विपक्षी दल ईवीएम पर आरोप लगाने के लिये तीन बार बैठक कर चुके हैं।

प्रमुख खबरें

Pitru Paksha में Purnima Shraddh पर तर्पण और Panchabali की पूरी विधि

Nagpur-Mumbai Duranto Express पर पत्थरबाजी, शीशा टूटने से यात्री घायल, रेलवे की चेतावनी- ट्रेन पर पत्थर फेंका तो भुगतनी होगी 10 साल की जेल

Asian Games: Manush Shah और Yashaswini Ghorpade प्री-क्वार्टर फाइनल में हारे

UNGA में भारत का Shehbaz Sharif पर पलटवार, पाकिस्तान को कठपुतली शासन बताते हुए दी चेतावनी