साल 2025 तक नए वाहनों की बिक्री में इलेकट्रिक दोपहिया की बढ़ेगी हिस्सेदारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 26, 2021

मुंबई। देश में 2025 तक नए वाहनों की बिक्री में इलेक्ट्रिक दोपहिया का हिस्सा करीब 8 से 10 प्रतिशत होगा। वहीं इलेक्ट्रिक तिपहिया का हिस्सा 30 प्रतिशत रहेगा। रेटिंग एजेंसी इक्रा ने बुधवार को यह बात कही। इक्रा ने कहा कि परिचालन की कम लागत और आकर्षक सब्सिडी समर्थन की वजह से कुल वाहन बिक्री में इलेकट्रिक दोपहिया और तिपहिया की हिस्सेदारी बढ़ेगी। रेटिंग एजेंसी ने हालांकि कहा कि मध्यम अवधि में कारों और ट्रकों के मामलों में यह स्तर नीचे रहेगा। इक्रा ने कहा कि कैलेंडर वर्ष 2020 में वैश्विक स्तर पर नई कारों की बिक्री में इलेक्ट्रिक वाहनों की हिस्सेदारी 4.4 प्रतिशत रही।

प्रमुख खबरें

10 अक्टूबर 1992 को Vidyasagar Setu हुआ था शुरू, जानिए इस तारीख की ऐतिहासिक घटनाएं

Sarvapitri Amavasya पर Shradh और Pind Daan से होगा Pitru Paksha का समापन

CEC Gyanesh Kumar के खिलाफ Jantar Mantar पर प्रदर्शन की कोशिश, 150 लोग हिरासत में

Muzaffarnagar में 11वीं की छात्रा से छेड़छाड़, Principal मोहित सिंघल पर POCSO एक्ट