इलेक्ट्रिक ऑटो रिक्शा बनी कॉफी शॉप, आनंद महिंद्रा हुए बिजनेस आइडिया से प्रभावित, शेयर की तस्वीर

By टीम प्रभासाक्षी | Feb 12, 2022

 हम सभी ने वाहनों पर छोटा-मोटा जुगाड़ लगाकर स्ट्रीट फूड्स स्टॉल चलाते कई लोगों को देखा है। लेकिन हम आपको एक ऐसे कैफे के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे इलेक्ट्रिक ऑटो रिक्शा पर चलाया जा रहा है। जिसे देखकर ज्यादातर यूजर्स दंग रह गए हैं।

पहियों पर चलने वाली यह कॉफी शॉप हैदराबाद में खुली गई है। इसे हैदराबाद का बॉक्स एसोसिएट्स  हैंडल कर रहा है। फिलहाल अभी यह कंपनी हैदराबाद में 5 इलेक्ट्रिक ऑटो रिक्शा पर अपना यह कॉफी शॉप चला रही है। जिसका नाम Coffee On The Go है।

 उद्योगपति आनंद महिंद्रा का इससे प्रभावित होने का एक और कारण यह है कि इस कॉफी शॉप के लिए महिंद्रा कंपनी का इलेक्ट्रिक ऑटो रिक्शा Treo Zero का उपयोग किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि यह कॉफी शॉप इको फ्रेंडली है। इस कॉफी शॉप में जैविक कफ का उपयोग किए जाने के साथ ही बचे हुए कॉफी पाउडर को खाद के लिए उपयोग किया जा रहा है। यह कॉफी शॉप 0 प्रदूषण उत्सर्जन करती है।

प्रमुख खबरें

Asian Games Squash: Joshna Chinappa और सेंथिलकुमार को मिक्स्ड डबल्स में मिला कांस्य पदक

CEC Gyanesh Kumar पर कांग्रेस के आरोप, Supreme Court से स्वतः संज्ञान लेने की मांग

Prashant Kishor की जन सुराज पार्टी को बड़ा झटका! उम्मीदवार बनने के 24 घंटे भीतर भूषण झा का इस्तीफा, अब लड़ेंगे निर्दलीय चुनाव

Delhi: समयपुर बादली की प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, तीन लोग झुलसे