मध्य प्रदेश के गुना जिले में किसानों को थमाए लाखों के बिजली बिल

By दिनेश शुक्ल | Nov 20, 2020

गुना। मध्य प्रदेश में एक तरफ जहां शिवराज सरकार किसानों की मदद के लिए तरह-तरह की जनहितैषी योजनाएं चला रही है। वहीं दूसरी ओर बिजली कंपनी के अधिकारी अपने मनमाने रवैए से किसानों को परेशान करने में लगे हुए हैं। ताजा मामला गुना जिले के चाचौड़ा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सिंगापुरा से सामने आया है। जहां पांच साल से बिजली न होने के बावजूद 18 किसानों को लाखों रुपये का बिल थमा दिया। यही नहीं किसानों की शिकायत के बाद जैसे-तैसे आधा बिल माफ कर दिया गया। लेकिन हाल ही में इन किसानों को शेष बिल जमा करने के आदेश दिए गए हैं। जिससे यह किसान बेहद परेशान हैं। उन्हें समझ नहीं आ रहा कि अब वे इतनी बड़ी राशि कैसे और कहां से जमा करेंगे।

इसे भी पढ़ें: वामपंथी अतिवाद प्रभावित क्षेत्रों में विशेष सुविधाएं देगी मध्य प्रदेश सरकार

जबकि जारी आदेश में बताया गया है कि सिंगापुरा गांव के 18 किसानों पर कुल 8 लाख 58 हजार 251 रुपये बकाया है। इनमें से 2 लाख 70 हजार जमा हैं। जबकि 4 लाख 72 हजार बिल माफ हो चुका है। अब किसानों को शेष 3 लाख 86 हजार 251 रुपये की राशि जमा करना है। ऐसे में किसानों को चिंता सता रही है कि वह बिल की इतनी बड़ी राशि कैसे भरेंगे। जबकि बिजली कंपनी के अधिकारी एसपी शर्मा का कहना है कि किसानों का आधा बिल माफ किया गया है, वह शासन के नियमानुसार ही किया गया है। शेष राशि किसानों को जमा करना होगी। जहां तब बिना बिजली के बिल देने का आरोप है तो ऐसा नहीं हो सकता है। इन किसानों ने सिंचाई के लिए कनेक्शन लिया होगा। 

प्रमुख खबरें

West Bengal के Nandigram और Rejinagar उपचुनाव के लिए मतों की गिनती शुरू

H-1B दुरुपयोग पर अमेरिकी कार्रवाई! Microsoft, Infosys और TCS PERM प्रोग्राम से निलंबित, 30 लाख नौकरियों का दिया हवाला

Tamil Nadu और Puducherry की 3 विधानसभा सीटों पर By-Election की मतगणना शुरू

नाना पाटेकर के निधन पर अमिताभ बच्चन ने व्यक्त किया गहरा शोक! कहा- अद्वितीय कलाकार और सच्चे समाजसेवी को नमन