पारा चढ़ने के साथ दिल्ली में बिजली की मांग 5,460 मेगावॉट पर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 12, 2022

नयी दिल्ली|  राजधानी दिल्ली में तापमान में वृद्धि के साथ बिजली की व्यस्त समय की मांग सोमवार दोपहर 5,460 मेगावॉट पर पहुंच गई। यह अप्रैल में अबतक की सबसे ऊंची बिजली की मांग है। बिजली वितरण कंपनियों (डिस्कॉम) के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। वर्ष 2021 और 2020 में अप्रैल में बिजली की मांग 5,000 मेगावॉट के आंकड़े को भी पार नहीं कर पाई थी।

रविवार को अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया और एक दिन पहले यह 42.4 डिग्री सेल्सियस था, जो पांच साल में अप्रैल में सबसे ज्यादा तापमान था। यह 72 साल में पहला मौका है जबकि दिल्ली में अप्रैल के पहले पखवाड़े में इतना अधिक तापमान दर्ज किया गया है।

बिजली वितरण कंपनी डिस्कॉम के अधिकारियों ने कहा कि एक अप्रैल से दिल्ली की व्यस्त समय की बिजली की मांग में 22 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई है।

प्रमुख खबरें

सच्चा हिंदू सभी को समान मानता है, धर्म का दिखावा करने की जरूरत नहीं: के. अन्नामलाई

Delhi की नई EV Policy पर मचा बवाल, Taxi-Auto Union ने सरकार से पूछे तीखे सवाल

UP में 35 करोड़ पेड़ या 350 करोड़ का Scam? Akhilesh Yadav ने Plantation Drive पर उठाए गंभीर सवाल

गृह मंत्री Amit Shah ने Ahmedabad को दी बड़ी सौगात, Sabarmati किनारे Heritage Park का किया उद्घाटन