बिजली विभाग के इंजीनियर की गोली मारकर हत्या, कर्मचारियों ने कर दी हड़ताल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 18, 2020

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में बीती रात जमुनापार थाना क्षेत्र में अपनी बाइक से कमरे पर लौट रहे बिजली विभाग के 35 वर्षीय अभियंता की गोली मारकर हत्या कर दी गई।इस घटना से कर्मचारियों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने न केवल काम बंद कर हड़ताल कर दी, बल्कि जब उनके व प्रशासनिक स्तर के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे तो उनका घेराव कर विरोध में जमकर नारेबाजी भी की। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात अपराधियों के खिलाफ हत्या से संबंधित कानून की धाराओं के साथ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के अंतर्गत भी कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है। पुलिस ने हत्यारों का पता लगाने के लिए दस टीमें गठित की है और कहा हे कि अपराधियों को जल्दी ही सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा ।

पुलिस के अनुसार यह वारदात गुरुवार की रात साढ़े नौ से दस बजे के मध्य घटित हुई, जब पानीगांव सब-स्टेशन पर तैनात अवर अभियंता प्रदीप कुमार पुत्र हाकिम सिंह निवासी सेवला जाट, कागारौल, जिला आगरा काम समाप्त कर कर रसखान नगरी स्थित अपने कमरे पर लौट रहे थे। तभी रास्ते में अज्ञात हमलावरों ने उन पर दो गोलियां बरसाकर उनकी जान ले ली। लोगों ने उनका शव रास्ते में पड़ा होने तथा पास में बाइक खड़ी होने की सूचना पुलिस को दी। तब उनके शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। 

इसे भी पढ़ें: पीएमसी बैंक के पुनरोद्धार पर विचार विमर्श के लिए ठाकुर से दिल्ली में मिले पवार

सावरकर की आलोचना से पहले दो दिन अंडमान जेल में रहकर दिखाएंः संजय राउत

प्रमुख खबरें

T20I में 50 छक्के जड़कर Ishan Kishan बने तीसरे खिलाड़ी, Suryakumar Yadav की सूची में एंट्री

Delhi में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, Metro स्टेशन बंद होने पर Supreme Court ने जताई चिंता

Sanju Samson के 82 रन से भारत ने West Indies के खिलाफ बनाया 249 रन का रिकॉर्ड स्कोर

Shanghai Masters से Novak Djokovic बाहर, Ben Shelton और Hubert Hurkacz जीते