कोरोना वायरस का असर : महंगे होंगे AC, टेलीविजन और फ्रिज, हो जाए तैयार

By निधि अविनाश | Jun 09, 2020

अगर आप एसी, टेलीविजन या फ्रिज खरीदने का सोच रहे हैं तो बता दें कि इनके दामों में जल्द ही बढ़ोतरी होने जा रही है। यानि की इस कोरोना काल में अब ये सारी चीजें महंगी हो जाएंगी । कोरोना महामारी के कारण चीन में सब ठप पड़े रहने के कारण माल की आपूर्ति में बहुत तेजी से कमी देखने को मिली है। इसके कारण कीमतों में उछाल आने की भी आशांका है। इसकी वजह से अब रॉ मैटेरियल समेत इनवेंटरी और लॉजिस्टीक्स की बढ़ती लागत और मंहगाई का असर कीमतों पर पड़ेगा। बता दें कि अनलॉक के दौरान एसी, फ्रिज जैसे समानों की डिमांड बहुत तेजी से हो रही है जिसकी वजह से अब कंपनियां इनके दामों में 5 फीसदी या उससे ज्यादा की बढ़तरी करने जा रही है। एक कंपनी के सीनियर अधिकारी के मुताबिक  कोरोना महामारी और लॉकडाउन की वजह से एसी, टेलीविजन और फ्रिज जैसे प्रोडक्ट पर सबसे ज्यादा असर पड़ा है और इसी को देखते हुए इनके दामों में तेजी आ सकती है। बता दें कि कपंनियां जल्द ही इन आइटम्स की कीमतें बढ़ाने की घोषणा कर सकती है। 

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर