Kerala के कस्बे में अफरातफरी मचाने वाले हाथी को 12 घंटे की मशक्कत के बाद जंगल वापस भेजा गया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 12, 2023

 केरल के कन्नूर जिले के उलीक्कल कस्बे में बुधवार को घुसकर लोगों में दहशत फैलाने वाले जंगली हाथी को 12 घंटे से अधिक समय तक चले अभियान के बाद जंगल वापस भेज दिया गया।

पुलिस ने बताया कि हाथी सुबह करीब आठ बजे कस्बे में घुस आया, जिसे देखकर लोग डर गए और वे सुरक्षित जगह पर शरण लेने के लिए इधर-उधर भागने लगे। इसने बताया कि इस दौरान तीन लोग घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि इसके बाद, वन विभाग और पुलिस के सैकड़ों कर्मी वहां पहुंचे और उन्होंने हाथी को पड़ोसी राज्य कर्नाटक के उस जंगल में वापस भेजने के प्रयास शुरू किए, जहां से वह आया था।

हाथी को जंगल वापस भेजने में रात करीब नौ बजे सफलता मिली। इलाके में स्कूल, दुकानों एवं अन्य प्रतिष्ठानों को तत्काल बंद कर दिया गया था ताकि कोई व्यक्ति हाथी की चपेट में नहीं आ सके। पुलिस के अनुसार, हाथी ने किसी सरकारी या निजी संपत्ति को नुकसान नहीं पहुंचाया है। उसने कुछ फसलों को अवश्य क्षति पहुंचायी है।

प्रमुख खबरें

रुपये को संभालने मैदान में उतरा RBI, सात महीने में सबसे बड़ी मजबूती दर्ज

Indigo को मिली राहत, सीईओ पीटर एल्बर्स बोले– अब हालात कंट्रोल में

White House में ट्रंप की ‘प्रेसिडेंशियल वॉक ऑफ फेम’, पूर्व राष्ट्रपतियों पर तंज से मचा विवाद

Delhi में BS-VI नियम सख्त, बिना PUC वाहनों को नहीं मिलेगा ईंधन