Tamil Nadu के जंगल में लकड़ी इकट्ठा करने गई बुजुर्ग महिला को हाथी ने कुचला, मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 25, 2024

तमिलनाडु के इरोड जिले में एक जंगली हाथी ने 63 वर्षीय एक महिला को कुचलकर मार डाला। वन अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह घटना उस दौरान हुई जब सत्यमंगलम टाइगर रिजर्व (एसटीआर) के अंतर्गत आने वाले पुंजैथुरैयमपालयम क्षेत्र की महिला, अन्य कुछ औरतों के साथ बुधवार को लकड़ी इकट्ठा करने के लिए करिक्कलमेडु मडैयन कोइल वन क्षेत्र में गई थीं।

महिला की पहचान मणिअम्माल के रूप में हुई है और उसके पति का निधन हो चुका है। अधिकारी ने बताया कि जब महिला शाम सात बजे तक घर नहीं लौटी, तो कुछ लोग उसे ढूंढने निकले। उन्हें महिला का शव मिला जिस पर गहरे घाव थे।

ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस और वन अधिकारियों को सूचित किया, जिसके बाद वे मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने शव की जांच करने पर बताया कि उसे हाथी ने कुचलकर मार डाला था। पुलिस ने बताया कि इस घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है।

प्रमुख खबरें

Putrada Ekadashi 2025: कब है साल की आखिरी एकादशी? 30 या 31 दिसंबर जानें सही तिथि और शुभ मुहूर्त

26 दिसंबर से बढ़ेगा रेल का किराया, जानें आपकी जेब पर कितना असर पड़ेगा

Jaishankar ने भगवान कृष्ण और हनुमान को दुनिया के सबसे महान राजनयिक बताया

Skin Care: धूप से भी ज्यादा स्किन को नुकसान पहुंचा सकती हैं ये चीजें