छत्तीसगढ़ में हाथी का आतंक! महिला पर किया जोरदार हमला, हादसे में मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 31, 2021

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में हाथी के हमले में ग्रामीण महिला की मौत हो गई है। जशपुर जिले के वन विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि जिले के बादलखोल अभयारण्य के जातरा टोंगरी गांव के करीब सोमवार को हाथी के हमले में इतवारी यादव (55) की मृत्यु हो गई है। अधिकारियों ने बताया कि कलिया गांव निवासी इतवारी महुआ फल एकत्र करने जंगल गई थी। जब वह देर तक नहीं लौटी तब उसके परिजनों ने उसकी खोज शुरू की। बाद में परिजनों को जातरा टोंगरी गांव के जंगल में इतवारी के शव होने की जानकारी मिली। इतवारी को हाथी ने कुचलकर मार डाला था।

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस के दो सदस्य परिवार को बचाने के लिये सियासत कर रहे हैं : स्मृति ईरानी

जशपुर जिले में पिछले एक वर्ष के दौरान हाथियों के हमले में 15 लोगों की मौत हुई है। छत्तीसगढ़ के उत्तरी क्षेत्र के सरगुजा, जशपुर, कोरबा, रायगढ़, सूरजपुर, बलराम और कोरिया जिले में हाथी और मानव के मध्य द्वंद की खबरें मिलती रही है। क्षेत्र में हाथियों के हमले में कई लोगों की जान गई है।

प्रमुख खबरें

Pakistan के Kohat में मस्जिद के पास भीषण फिदायीन हमला, 15 पुलिसकर्मियों सहित 21 लोगों की मौत

Ayodhya: राम मंदिर चढ़ावा गबन केस के 8 आरोपियों की Judicial Custody 21 सितंबर तक बढ़ी

Bahraich Crime: महिला डॉक्टर बनकर तस्वीरें लीं, 5.20 लाख वसूले, आरोपी गिरफ्तार

नंदीग्राम उपचुनाव में Congress प्रत्याशी Milan Pradhan की गिरफ्तारी पर भड़के Rahul Gandhi