यूपी आंगनवाड़ी में निकली बंपर भर्तियाँ, जानें योग्यता, आयु सीमा आदि विस्तार से

By प्रिया मिश्रा | Oct 12, 2021

यूपी राज्य विभाग ने 58 से भी अधिक जिलों में स्थित आंगनवाडी केंद्रों में आंगनवाड़ी, मिनी-आंगनवाड़ी और सहायिका के हजारों पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इन भर्तियों के लिए ऑफलाइन मोड में आवेदन किया जाना था, जिसके लिए संबंधित ग्राम पंचायत की केवल महिला उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए थे। इन पदों में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाना था।

उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त संस्थान/विश्वविद्यालय से 8वीं, 10वीं, 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। आंगनवाड़ी सुपरवाइजर पद के लिए सरकार द्वारा से स्नातक उत्तीर्ण होना चाहिए।


आयु सीमा 

न्यूनतम आयु सीमा: 18 वर्ष

अधिकतम आयु सीमा: 44 वर्ष

कैसे निकाला जाता है मेरिट गुणांक

आंगनवाड़ी भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के 8वीं, 10वीं या 12वीं में प्राप्त प्रतिशत अंकों को 10 से विभाजित किया जाता है और फिर इसी आधार पर मेरिट गुणांक निकाला जाता है।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर निकली भर्ती, इस तारीख से पहले करें अप्लाई

ऐसे समझें पूरा गणित

उदाहरण के लिए यदि किसी अभ्यर्थी को 10वीं में 55 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए हैं तो ऐसे में 50 को 10 से विभाजित किया जाएगा और प्राप्त भागफल 5.5 को मेरिट गुणांक माना जाएगा। इसी तरह से यदि किसी अभ्यर्थी के 62 प्रतिशत अंक हैं तो मेरिट गुणांक 6.2 माना जाएगा। ऐसे ही सारी परीक्षाओं के अंक जोड़ने के बाद मेरिट लिस्ट तैयार की जाती है।

- प्रिया मिश्रा

प्रमुख खबरें

Russian Army में शामिल Surat के रमणीक सखवाला 4 महीने से लापता, परिवार परेशान

Cabinet ने Fast Track Special Courts योजना 5 साल बढ़ाई, PM Modi बोले- त्वरित न्याय मिलेगा

UP में अब कालीन नहीं बिछाएगा ‘अब्दुल’, नेता बनेगा: AIMIM प्रमुख Asaduddin Owaisi

ओडिशा के Koraput में दिखा Royal Bengal Tiger, वन विभाग ने ग्रामीणों को किया अलर्ट