WPL 2023 में छाई एलिस पेरी, पहले सबसे तेज गेंद फेंक रचा इतिहास, फिर अपने इस कदम से जीता सबका दिल

By रितिका कमठान | Mar 17, 2023

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) का उद्घाटन संस्करण में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम के लिए काफी निराशाजनक रहा है। मगर टीम की खिलाड़ी एलिस पेरी ने धमाल मचाया हुआ है। भले ही उनकी टीम कोई मुकाबला ना जीती हो, मगर उनके मैदान और मैदान के बाहर उनके प्रदर्शन ने फैंस का दिल जरूर जीत लिया है। 

 

फेंकी सबसे तेज गेंद

ऑलराउंडर एलिस पेरी ने यूपी वॉरियर्स के खिलाफ मुकाबले में टूर्नामेंट की सबसे तेज गेंद फेंकने का रिकॉर्ड कायम कर लिया है। यूपी वॉरियर्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में बैंगलोर की धुआंधार खिलाड़ी ने 130.5kmph की रफ्तार से गेंद फेंकी है। ये महिला क्रिकेट के इतिहास की सबसे तेज गेंद थी। इस गेंद के साथ ही उन्होंने अपना नाम इतिहास में दर्ज करा लिया है। इससे पहले यह रिकॉर्ड शबनिम इस्माइल के नाम था, जो साउथ अफ्रीका की स्टार गेंदबाज है। 

 

ये हैं सबसे तेज रफ्तार की गेंद

130.5 KMPH- एलिस पेरी (आरसीबी, ऑस्ट्रेलिया) vs यूपी वॉरियर्स, 2023 (WPL)

128 KMPH- शबनिम इस्माइल (साउथ अफ्रीका) vs वेस्टइंडीज, 2016

127.4 KMPH- शबनिम इस्माइल (साउथ अफ्रीका) vs इंग्लैंड, 2023

127.1 KMPH- शबनिम इस्माइल (साउथ अफ्रीका) vs न्यूजीलैंड, 2022

126.8 KMPH- डार्सी ब्राउन (ऑस्ट्रेलिया) vs भारत, 2021

 

बता दें कि अब तक टूर्नामेंट में भले ही रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम खास कमाल नहीं कर सकी है। मगर एलिस पेरी ने अपने प्रदर्शन से काफी सुर्खियां बटोरी है। उनका प्रदर्शन काफी शानदार रहा है। अब तक कुल छह पारियों में उन्होंने 205 रन बनाए है। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पिछले मुकाबले में उन्होंने अर्धशतकीय पारी खेली थी। इस पारी में उन्होंने पांच छक्के जड़े थे। गेंदबाजी में भी उन्होंने दमदार खेल दिखाते हुए तीन विकेट हासिल किए है। हालांकि दुखद है कि एलिस पेरी के दमदार प्रदर्शन के बाद भी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम टूर्नामेंट में खास कमाल नहीं कर सकी है।

 

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

एलिस पेरी जो अपने खेल के दम पर फैंस की फेवरेट बन रही है। वहीं उनकी खूबसूरती भी कमाल है जिसे देख फैंस चौंक जाते है। इसी बीच एलिस पेरी के एक कदम ने उन्हें चर्चा का विषय बना दिया है। एलिस पेरी का एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वो डगआउट को साफ करते हुए दिख रही है। एलिस पेरी ने मैच के बाद खिलाड़ी डगआउट में खाली बोतलें छोड़कर ड्रेसिंग रूम में चली जाती है। ऐसे में एलिस पेरी मैच के बाद कचरा और बोतलें उठाकर डस्बिन में डालती हुई दिख रही है। उनके इस छोटे के कदम को फैंस ने काफी सराहा है। फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे है। 

प्रमुख खबरें

ईरान में हत्या से ठीक पहले हमास प्रमुख हानियेह से मिले थे गडकरी, मंत्री का चौंकाने वाला बयान

सुशासन दिवस पर अटल जी को शीर्ष नेतृत्व का नमन, राष्ट्रपति-पीएम ने दी श्रद्धांजलि

Karnataka: चित्रदुर्ग में लॉरी से टक्कर के बाद बस में लगी आग, 12 लोगों की मौत, CM और Dy CM ने जताया दुख

American citizens से 1.5 करोड़ डॉलर की ठगी के सिलसिले में व्यक्ति गिरफ्तार