जिसका डर था वही हुआ, एलन मस्क ने की ट्रंप पर महाभियोग लाने की मांग, जेडी वेंस बनेंगे अमेरिका के नए राष्ट्रपति?

By अभिनय आकाश | Jun 06, 2025

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और टेस्ला सीईओ एलन मस्क के बीच विवाद और गहरा गया है। एलन मस्क ने डोनाल्ड ट्रंप पर महाभियोग की मांग की है। इसके साथ ही उपराष्ट्रपति जेडी वेंस को राष्ट्रपति बनाने की बात भी कही है। अमेरिका में जब राष्ट्रपति चुनाव होने वाले थे तो आपने ट्रंप और मस्क की दोस्ती देखी थी। किस तरह से हर चुनाव प्रचार में मस्क हमेशा ट्रंप के साथ रहते थे और ट्रंप भी इस बात को मानते हैं कि दोनों के अबतक के संबंध बेहद ही अच्छे रहे हैं। लेकिन ट्रंप इस बात को भी दोहरा चुके हैें कि अब उनके संबंध शायद ही पहले जैसे रह सके। ऐसे वक्त में अब एलन मस्क की एक नई डिमांड सामने आई है। उन्होंने कहा है कि जेडी वेंस को राष्ट्रपति बनना चाहिए। इसके साथ ही ट्रंप पर महाभियोग की मांग भी की गई है। 

इसे भी पढ़ें: Musk Vs Trump होगा अगला अमेरिकी चुनाव? नई पार्टी बनाने के लिए ऑनलाइन पोल

क्या है बिग एंड ब्यूटीफुल बिल 

यह बिल अमेरिका के 2017 के टैक्‍स कट को स्‍थायी बनाने का प्रयास है। यह एक व्‍यापक विधेयक है, जिसमें सीमा सुरक्षा, खर्च और टैक्‍स शामिल किए गए हैं। अमेरिका में रह रहे दूसरे देश के लोगों द्वारा घर पैसा भेजने पर 5 प्रतिशत का टैक्‍स लगाने को लेकर इसकी आलोचना भी खूब हो रही है। रिन्‍यूवेबल एनर्जी जैसी चीजों के लिए सब्सिडी खत्‍म करना इसमें शामिल है। ट्रंप का यह विधेयक बाइडेन युग के उस आदेश को समाप्त कर देगा, जिसके अनुसार 2032 तक नई कार की बिक्री में दो-तिहाई इलेक्ट्रिक वाहन होंगे। विधेयक में तेल, गैस और कोयला निकालने के लिए कंपनियों द्वारा भुगतान की जाने वाली रॉयल्टी रेट्स में कटौती का प्रस्ताव है। 

Stay updated with Latest International News in Hindi on Prabhasakshi    

प्रमुख खबरें

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत

Asian Games 2026: 25 सितंबर को ट्रैक, कोर्ट और रिंग में उतरेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar Govt ने बोर्ड व आयोगों के अध्यक्षों का वेतन बढ़ाकर 65000 रुपये किया

Federal Judge के आदेश के बाद White House में CNN और MS Now पत्रकारों की वापसी