ट्विटर के नए मालिक एलन मस्क ने छह महीने की गर्भवती को नौकरी से निकाला, महिला ने उठाया गंभीर कदम

By रितिका कमठान | Nov 09, 2022

ट्विटर की कमान संभालने के बाद एलन मस्क लगातार नए नए फैसले लेते जा रहे है। मगर अब उनकी परेशानी थोड़ी अधिक बढ़ सकती है क्योंकि एक महिला ने एलन को कोर्ट में घसीटने की धमकी दी है। जानकारी के मुताबिक गर्भवती महिला को हाल ही में नौकरी से निकाला गया है, जिसके बाद महिला को काफी गुस्सा आया, जिसे उसने ट्विटर पर जाहिर किया है।

 

गौरतलब है कि ट्विटर के नए मालिक बनने के बाद से ही एलन मस्क चर्चा में आ गए है। उन्होंने हाल ही में हुई छटनी में एक गर्भवती महिला को नौकरी से निकाला है, जिसके बाद महिला ने एलन को कोर्ट में ले जाने की धमकी दी है। ट्वीटर पर महिला शेनन लू ने लिखा कि सी यू इन कोर्ट। जानकारी के मुताबिक शेनन ट्विटर में डेटा साइंस मैनेजर का पद संभाल रही थी। उन्होंने ट्वीट कर अदालत में जाने की धमकी दी। जनवरी 2022 में ही शेनन ने ट्विटर में अपना पद संभाला था। दरअसल ट्वीट्स में उन्होंने आरोप लगाया कि उनके साथ भेदभाव किया गया है, इसलिए ही उन्हें नौकरी से निकाला गया। उन्होंने ये भी दावा किया कि बीती तिमाही में उनका प्रदर्शन पुरुष कर्मचारियों की अपेक्षा अच्छा रहा है। हालांकि बाद में ये ट्वीट्स डिलीट कर दिए गए है। मगर इन ट्वीट्स पर काफी लोगों का रिस्पॉन्स आया है। 

 

कई फैसले ले रहे हैं एलन

ट्विटर की सत्ता हाथ में आने के बाद से ही एलन मस्क लगातार कई फैसले ले रहे है। वो लगातार अधिकारियों और कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा रहे है। कंपनी में 3700 कर्मचारी कार्यरत है। 

 

बड़े अधिकारियों की की छंटनी

उन्होंने सोशल मीडिया मंच के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) के रूप में पराग अग्रवाल का 11 महीने का कार्यकाल समाप्त कर दिया था। पराग अग्रवाल  (38) को नवंबर 2021 में ट्विटर का सीईओ नियुक्त किया गया था। कंपनी के सह-संस्थापक जैक डोर्सी के इस्तीफे के बाद पराग ट्विटर का सीईओ बने थे। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), बॉम्बे और स्टैनफॉर्ड यूनिवर्सिटी से शिक्षित चुके अग्रवाल ने एक दशक से अधिक समय पहले ट्विटर में नौकरी शुरू की थी। उस समय कंपनी में 1,000 से भी कम कर्मचारी हुआ करते थे। इसी के साथ वह आईआईटी से पढ़ाई कर शीर्ष कंपनियों की कमान संभालने वाले भारतीय मूल के सीईओ की सूची में शामिल हो गए थे।मस्क ने सोशल मीडिया मंच का अधिग्रहण करने के लिए 44 अरब डॉलर के समझौते को 27 अक्तूबर को पूरा किया था। 

प्रमुख खबरें

इराकी अधिकारी कर रहे हैं सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर की हत्या मामले की जांच

नवलनी के समूह के लिए काम करने के आरोप में दो रूसी पत्रकार गिरफ्तार

Gujarat, Rajasthan में छापेमारी के बाद 230 करोड़ रुपए की Mephedrone जब्त, 13 लोग गिरफ्तार

South Delhi में फ्लैट में लगी आग, कोई हताहत नहीं