ट्विटर बोर्ड में शामिल नहीं होंगे Elon Musk, सीईओ पराग अग्रवाल ने दी जानकारी

By निधि अविनाश | Apr 11, 2022

टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने ट्विटर बोर्ड में शामिल होने से इंकार कर दिया है। इस बात की जानकारी ट्विटर के सीईओ पराग अग्रवाल ने दी है। पराग अग्रवाल ने ट्विट करके बताया कि एलन मस्क ने ट्विटर बोर्ड में शामिल होने से मना कर दिया है। उन्होंने अपने ट्वीट में ट्विटर मैनेजमेंट टीम को भेजे ई-मेल का स्क्रीनशॉट भी लगाया है। इसमें लिखा गया है कि एलन मस्क ने ट्विटर बोर्ड ज्वॉइन नहीं करने का फैसला किया है। पराग अग्रवाल के ट्विट के मुताबिक, एलन मस्क 9 अप्रैल से ट्विटर बोर्ड के ऑफिशियल सदस्य बनाए गए थे। लेकिन उसी दिन उन्होंने मना भी कर दिया।

जानकारी के लिए बता दें कि, ट्विटर बोर्ड और मैंने एलन मस्क के बोर्ड में शामिल किए जाने को लेकर विचार किया और ट्विटर एलन मस्क को बोर्ड में शामिल करने के लिए काफी उत्साहित थे और हमें उनके बोर्ड में शामिल किए जाने के रिस्क के बारे में भी पता था। हमें यह भी भरोसा था कि मस्क की इच्छा का फायदा कंपनी को होगा और बोर्ड के सदस्य को भी यह पसंद था। उल्लेखनीय है कि, 5 अप्रैल को पराग अग्रवाल ने ट्विट करके बताया था कि मुझे यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि हम अपने बोर्ड में एलन मस्क को नियुक्त कर रहे हैं। हाल के हफ्तों में एलन मस्क के साथ बातचीत के जरिए से, हमारे लिए यह स्पष्ट हो गया है कि यह हमारे बोर्ड के लिए बहुत महत्व लाएगा।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Congress ने बनाए जिला प्रभारी, BJP 26 नवंबर से शुरू करेगी मिशन-2027

Puri Jagannath Temple में NRI श्रद्धालुओं से ठगी, दर्शन के नाम पर पैसे ऐंठने वाले 5 गिरफ्तार

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा