1000 मीटर एकल कायक वोट में भारतीय सेना के एलवर्ट और कैनो एकल वोट में तेलंगाना राज्य के अंकित कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया

By विजयेन्दर शर्मा | Oct 24, 2021

बिलासपुर । जिला के लुहणु मैदान और गोविंद सागर झील में आयोजित की जा रही चार दिवसीय, 31वीं राष्ट्रीय कायकिंग एव कनोइंग प्रतियोगिता 2021 में असम, आन्ध्र प्रदेश, चण्ड़ीगढ़, छतीसगढ, दिल्ली, गुजरात, गोआ, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू एंव कशमीर, झारखंड, केरल, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, मणीपुर, महाराष्ट्र, उडीसा, पुडुचेरी, पंजाब, राजस्थान, तमिलनाडू, तेलंगाना, त्रिपुरा, उतराखण्ड़, उतरप्रदेश, बिहार राज्य सहित भारतीय पुलिस और भारतीय सेना की टीम भाग ले रही हैं। यह जानकारी कायकिंग एव कनोइंग एसोसीऐशन के राज्य महासचिव पदम सिंह गुलेरिया ने दी।

इसे भी पढ़ें: लुहणू मैदान व गोविंदसागर झील खिलाड़ियो और पर्यटकों का आकर्षण: राजिन्द्र गर्ग

 

उन्होने बताया कि पहले दिन आयोजित एकल कायक वोट 1000 मीटर प्रतियोगिता में भारतीय सेना की टीम के खिलाड़ी एलवर्ट राज प्रथम स्थान, भारतीय पुलिस के ज्ञानेश्वर सिंह दूसरे स्थान पर और उडीसा राज्य के थोंगम राहुल सिंह तृतीय स्थान पर रहें। कैनो एकल वोट 1000 मीटर प्रतियोगिता में तेलंगाना राज्य के अंकित कुमार ने प्रथम स्थान, भारतीय पुलिस के केएच॰ नानाओं सिंह दूसरे स्थान पर रहें तथा जम्मू एवं कश्मीर राज्य के मुवासिर ने  तृतीय स्थान प्राप्त किया। 1000 मीटर की डबल कायक वोट प्रतियोगिता में आध्रांप्रदेश राज्य की टीम प्रथम स्थान, दूसरे स्थान पर उडीसा राज्य के थोनथिल्नगांवा नगाशेपाम दूसरे स्थान पर और तृतीय स्थान दिल्ली राज्य के ईरोम बोरिस सिंह ने प्राप्त किया।

प्रमुख खबरें

Tech कंपनी में बड़ा फेरबदल: Layoffs के बाद Hillary Maxson बनीं नई CFO, AI पर होगा बड़ा निवेश

Aviation Sector से MSME तक को मिलेगी Oxygen, सरकार ला रही नई Loan Guarantee Scheme

Air India के Top Level पर बड़ा फेरबदल, CEO Campbell Wilson का इस्तीफा, नए बॉस की तलाश तेज

Candidates Tournament: Tan Zhongyi की एक गलती पड़ी भारी, Vaishali ने मौके को जीत में बदला