कनेक्टिविटी के मुद्दे पर जोर, BRO के इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट प्रोजेक्ट बढ़कर हुई 111

By अभिनय आकाश | Oct 10, 2024

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 2,236 करोड़ रुपये की लागत से सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) द्वारा निर्मित 75 बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इसके साथ, इस साल बीआरओ की बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की संख्या बढ़कर 111 हो गई, जिसकी 3,751 करोड़ रुपये लागत  है। पिछले साल, 3,611 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 125 बीआरओ बुनियादी ढांचा परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित की गईं। 75 नई परियोजनाओं में से 19 जम्मू-कश्मीर में, 11 लद्दाख में 18 अरुणाचल प्रदेश में, 9 उत्तराखंड में, 6 सिक्किम में, 5 हिमाचल प्रदेश में, 2-2 पश्चिम बंगाल और राजस्थान में और 1-1 नागालैंड, मिजोरम और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हैं। 

इसे भी पढ़ें: राजनाथ सिंह सोमवार को ‘डिफकनेक्ट 4.0’ कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे

उन्होंने कहा कि पांच वर्षों में, बीआरओ ने 16,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से 450 बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को पूरा किया है और इतनी तेज गति से 75 परियोजनाओं के निर्माण की उपलब्धि की सराहना की है। राजनाथ सिंह ने यह भी आश्वासन दिया कि केंद्र सिक्किम के विकास पर ध्यान केंद्रित कर रहा है और पांच वर्षों में, बीआरओ ने पूर्वोत्तर राज्य में 10 पुल और छह सड़कों का निर्माण किया। 

प्रमुख खबरें

West Bengal Bypolls 2026 | बीजेपी ने उम्मीदवारों का किया ऐलान, नंदीग्राम से सुवेंदु अधिकारी के दिवंगत PA Chandranath Rath की मां को टिकट

Mairaj Ahmad Khan: कभी सहवाग संग की थी नेट प्रैक्टिस, अब निशानेबाजी में रच रहे इतिहास

The Partition of Britain | दुनिया पर राज करने वाले ब्रिटेन का अंत करीब? बगावत की आग में झुलसा वेस्टमिंस्टर, तीन देशों ने दागा आजादी का पैगाम!

कर्नाटक के Belagavi में घर के अंदर फ्रिज फटने से 4 लोगों की मौत, 2 अन्य घायल