Britain में कर्मचारी संघ ने कहा- Tata Steel के संयंत्र में विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा

By Prabhasakshi News Desk | Jun 01, 2024

लंदन । ब्रिटेन के स्टील वर्कर्स यूनियन ने छंटनी के विरोध में टाटा स्टील के पोर्ट टैलबोट और न्यूपोर्ट ललनवर्न में स्थित संयंत्रों में 1,500 कर्मचारियों की औद्योगिक कार्रवाई जारी रखने की घोषणा की है। टाटा स्टील ने अपनी पुरानी ब्लास्ट फर्नेस को बंद करने के कारण कर्मचारियों की छंटनी की है, जिसके विरोध में उक्त कार्रवाई की जाएगी। औद्योगिक कार्रवाई का अर्थ कर्मचारियों के असंतोष का अस्थायी प्रदर्शन है। इसमें हड़ताल या काम में कमी शामिल है। 

टाटा स्टील के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘हमने यूनाइट यूनियन को बैलट प्रक्रिया के दौरान दो बार और फिर इस सप्ताह पत्र लिखकर उन्हें बैलट प्रक्रिया में महत्वपूर्ण अनियमितताओं के बारे में सूचित किया है। हम अपने अगले कानूनी कदमों की समीक्षा और विचार करना जारी रखेंगे।’’ टाटा स्टील ने अप्रैल में वेल्स स्थित अपने पोर्ट टैलबोट स्टीलवर्क्स में अत्याधुनिक इलेक्ट्रिक आर्क फर्नेस को अपनाने के लिए 1.25 अरब पाउंड का निवेश करने और दो पुराने ब्लास्ट फर्नेस को बंद करने का फैसला किया था।

प्रमुख खबरें

Bloating की समस्या से हैं परेशान? दिनभर पेट फूलने के पीछे हैं ये 4 गलतियां

विदेशी निवेशकों ने सितंबर में Share Market से निकाले ₹35,860 करोड़

Navratri और ऑफिस पार्टी में Peplum Angrakha Co-ord Set देगा स्लिम लुक, बिना दुपट्टे पाएं आराम

Andhra Pradesh में पहली छमाही का Commercial Tax संग्रह 18 प्रतिशत बढ़ा, 30436 करोड़ रुपये मिला राजस्व