मध्य प्रदेश की 99 प्रतिशत ग्राम पंचायतों में प्रारंभ हो गए रोजगारमूलक कार्य

By दिनेश शुक्ल | May 25, 2020

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रत्येक जरूरतमंद को रोजगार मुहैया कराने के संकल्प की पूर्ति के लिए  प्रदेश की 99% से अधिक ग्राम पंचायतों में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी स्कीम मनरेगा के तहत रोजगार मूलक कार्य करवाए जा रहे हैं। प्रत्येक ग्राम पंचायत में औसतन 9  कार्य प्रगतिरत हैं जिनमें औसत रूप से 100 श्रमिक कार्य कर रहे हैं।  इस प्रकार प्रदेश की 22 हजार 809 ग्राम पंचायतों में से 22 हजार 484 में एक लाख 86 हजार 12 रोजगार मूलक कार्य संचालित किए जा रहे हैं,  इनमें 22 लाख 44 हजार से अधिक श्रमिकों को रोजगार प्राप्त हो रहा है।   इनमें  अन्य प्रदेशों से लौट कर आए तथा प्रवासी श्रमिकों की संख्या लगभग साढे़ तीन लाख है।  

अपर मुख्य सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि 20  अप्रैल को भारत सरकार द्वारा मनरेगा कार्यों की गाइडलाइन जारी करने के बाद से मध्यप्रदेश में कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए ग्रामीण क्षेत्र में रोजगार गतिविधियों को और तेजी से प्रारंभ किया गया है इसी का परिणाम है कि 99 प्रतिशत ग्राम पंचायतों में रोजगार गतिविधियों प्रारम्भ हो चुकी हैं। अपर मुख्य सचिव मनोज  श्रीवास्तव ने बताया कि मनरेगा के तहत ऐसे रोजगार मूलक कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए हैं जिन्हें वर्षा काल के दौरान भी जारी रखा जा सके,  साथ ही जल संरक्षण और संवर्धन के कार्यों को भी मनरेगा के तहत प्राथमिकता से कराया जा रहा है।  मनरेगा के तहत अभी तक 829.84करोड़ रुपये की राशि का भुगतान श्रमिकों को किया जा चुका है।  इसमें 439 करोड़ 84 लाख रुपये की राशि चालू वितीय वर्ष और 390 करोड़ रुपये की गत वर्ष की मजदूरी का भुगतान किया गया है।  इसके अतिरिक्त 391 करोड़  रुपए की सामग्री का भुगतान भी किया जा चुका। 

इसे भी पढ़ें: मुख्यमंत्री के निर्देश कलेक्टर्स जिले की बस्तियों में कोरोना नियंत्रण पर रखें नज़र

अपर मुख्य सचिव ने बताया कि मनरेगा के तहत प्रदेश के 4 जिले अशोकनगर, इंदौर,  कटनी और पन्ना की सभी ग्राम पंचायतों में रोजगार मूलक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं।  इसके तहत अशोकनगर जिले की सभी 334 ग्राम पंचायतों में 2 हजार 874 कार्य प्रगतिरत हैं जिनमें 27 हजार 173 श्रमिक रोजगार प्राप्त कर रहे हैं। इसी प्रकार इंदौर जिले की सभी 312 ग्राम पंचायतों में 1 हजार 508 कार्य कराए जा रहे हैं। जिनमें 16 हजार 222 श्रमिक, कटनी जिले की सभी 407 पंचायतों में 5 हजार 335 कार्य जिनमें 59 हजार 549 श्रमिक, पन्ना जिले की 395 ग्राम पंचायतों में 3 हजार 223 कार्य जिनमें 28 हजार 178 श्रमिक  कार्यरत  हैं। 

प्रमुख खबरें

Jemimah Rodrigues की जगह Pratika Rawal की एंट्री, Asia Cup से पहले Indian Womens Team में हुआ बड़ा बदलाव

Electronics Export में 57% की रिकॉर्ड उछाल, लेकिन China और Taiwan पर निर्भरता अब भी बड़ी Challenge

Ferran Torres छोड़ेंगे Barcelona: PSG के साथ 50 Million Euro के बड़े Transfer सौदे पर लगी मुहर

Manchester United नहीं करेगा 100 Million का मेगा सौदा, कोच Michael Carrick ने Transfer Strategy पर तोड़ी चुप्पी