मैं अपनी कहानी का नायक था.... Tiger 3 में खलनायक का किरदार निभाने पर बोले Emraan Hashmi

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 20, 2023

मुंबई। अभिनेता इमरान हाशमी ने कहा कि फिल्म ‘टाइगर-3’ में उन्होंने अपने किरदार को खलनायक समझने की बजाय उसे नायक से अलग मानकर निभाया। उन्होंने कहा कि खलनायक के किरदार को करने का सबसे खराब तरीका उसे नकारात्मक सोच के साथ निभाना है।

इसे भी पढ़ें: Tiger 3 में सलमान खान को टक्कर देने के लिए Emraan Hashmi को करनी पड़ी थी कड़ी ट्रेनिंग, अभिनेता ने खुद किया खुलासा

हाशमी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को दिए एक साक्षात्कार में कहा कि आपको निर्देशक के नजरिए के बारे में स्पष्ट होना चाहिए। आप किरदार की बारीकियों को समझें। उस किरदार को अपनी कहानी का नायक समझें और उसे उसी तरह निभाएं। उन्होंने कहा, ‘‘ फिल्म में मेरा किरदार खलनायक का नहीं बल्कि नायक से अलग एक व्यक्ति का है। मैं अपनी कहानी का नायक था, इसलिए मुझे उस किरदार को उसी नजरिए से निभाना था।’’ इमरान हाशमी ‘मर्डर’, ‘गैंगस्टर’, ‘वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई’ और ‘चेहरे’ जैसी फिल्मों में भी नकारात्मक किरदार निभा चुके हैं।

प्रमुख खबरें

Lohagad Fort Murder Mystery | कातिल की एक हुडी ने कैसे फेल कर दिया मंगेतर का परफेक्ट क्राइम प्लान? एक गलती और सलाखों के पीछे आरोपी

मुजफ्फरनगर में बड़ी कार्रवाई! पेपर प्लेट फैक्टरी से मुक्त कराए गए 12 बंधुआ मजदूर, नाबालिगों पर ढाया जा रहा था जुल्म

Mumbai Rain Update | मुंबई में मानसून की धमाकेदार दस्तक! रातभर भारी बारिश के बाद ओरेंज अलर्ट जारी

India-China Bilateral Relations: NSA Ajit Doval ने चीनी विदेश मंत्री Wang Yi से कहा- एक-दूसरे की मुख्य चिंताओं का सम्मान करें दोनों देश