मुंबई सागा से रिलीज हुआ इमरान हाशमी का फर्स्ट लुक, गैंगस्टर ड्रामा होगी फिल्म

By रेनू तिवारी | Feb 06, 2020

इमरान हाशमी की आने वाली फिल्म मुंबई सागा की पहली झलक सामने आ गई हैं। फिल्म से इमरान हाशमी का फर्स्ट लुक आउट हुआ है। फिल्म में इमरान हाशमी एनकाउंटर स्पेशलिस्ट की भूमिका ने नजर आएंगे। फिल्म से जो लुक इमरान का आउट हुआ है वह पुलिस ऑफिसर के अंदाज में ही है। फिल्म मुंबई सागा का निर्देशन संजय गुप्ता कर रहे हैं। फिल्म एक गैंगस्टर ड्रामा होगी जिसमें आपको खूब सारा क्राइम और एक्शन देखने को मिलने वाला है।

ये फिल्म अस्सी और नब्बे के दशक का गैंगस्टर ड्रामा है जिसमें जॉन अब्राहम, इमरान हाशमी, काजल अग्रवाल, जैकी श्रॉफ, सुनील शेट्टी, प्रतीक बब्बर, गुलशन ग्रोवर, रोहित रॉय, समीर सोनी और अमोले गुप्ते की मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। कहानी मुंबई के बदलते चेहरे को बताती है कि कैसे अस्सी और नब्बे के दशक में मॉल और ऊंची इमारतें बनाने के लिए मिलों को बंद कर दिया गया था।  इस फिल्म की शूटिंग 27 अगस्त 2019 से शुरू हुई थी। फिल्म की शूटिंग अपने अंतिम पड़ाव पर है।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Congress ने बनाए जिला प्रभारी, BJP 26 नवंबर से शुरू करेगी मिशन-2027

Puri Jagannath Temple में NRI श्रद्धालुओं से ठगी, दर्शन के नाम पर पैसे ऐंठने वाले 5 गिरफ्तार

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा